फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   People's problems will increase due to closure of four lanes

Basti News: फोरलेन बंद होने से बढ़ेगी लोगों की परेशानी,महंगे होंगे फल सब्जियां

Sun, 14 Apr 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 14 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
People's problems will increase due to closure of four lanes
फोरलेन बंद होने से बढ़ेगी लोगों की परेशानी,महंगे होंगे फल सब्जियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लगातार पांच दिन तक फोरलेन पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद करने की जानकारी होते ही लोगों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। बाहर के ट्रकों की दूरी बढ़ने से सब्जियों व फलों के दाम बढ़ने की आशंका व्यक्त की जाने लगी हैं। साथ ही लखनऊ-दिल्ली, आगरा, बरेली, उत्तराखंड आदि जाने के लिए लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। ट्रांसपोर्टरों, निजी बस ऑपरेटरों का कहना है कि फोरलेन को बंद करने से आम लोगों की परेशानी बढ़ेगी।

इससे पहले श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कई दिनों तक आवागमन बंद रखा गया था। श्रावण मेला, कार्तिक पूर्णिमा आदि अवसरों पर भी डायवर्जन किया जाता है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी बसों से लखनऊ, दिल्ली जाने वाले लोगों को होती है। बड़ी संख्या में बाहर के जनपदों व राज्यों के वाहन दिल्ली, आगरा, लखनऊ, कानपुर, बरेली, उत्तराखंड आदि स्थानों पर जाने के लिए पहुंचते हैं। मगर, फोरलेन पर फुटहिया से उन्हें टांडा-आंबेडकरनगर की ओर डायवर्ट कर दिया जाता है। कप्तानगंज, हर्रैया, छावनी से भी वाहनों को राम जानकी मार्ग की तरफ डायवर्ट कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed