फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   people shying away from drinking milk

Basti News: लंपी वायरस के कारण दूध पीने से कतरा रहे लोग

Sun, 24 Sep 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 24 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
people shying away from drinking milk
सीवीओ बोले-इंसानों पर बेअसर है लंपी वायरस, उबाल कर पी सकते हैं दूध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लंपी वायरस को लेकर तमाम तरह की भ्रांतियां लोगों में फैली हुई है। लोग संक्रमित गोवंश का दूध पीने से डर रहे हैं। ग्रामीण अंचल में यह भ्रांति कुछ ज्यादा ही है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) डॉ. अनिल कुशवाहा ने बताया कि यह सिर्फ भ्रांति है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। लंपी वायरस इंसानों पर बेअसर है। संक्रमित गोवंश का दूध उबाल कर पी सकते हैं।
उन्होंने बताया कि वायरस का असर दूध में दिखाई देता है, लेकिन इसे पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। संक्रमित गायों का दूध इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह से उबाल लें। ऐसा करने से वायरस पूरी तरीके से खत्म हो जाते हैं। इस दूध को पीने से इंसानों को कोई नुकसान नहीं होगा। कच्चा दूध पीने से परहेज करें। संक्रमित गोवंश दूध कम देती हैं। इससे पशुपालक परेशान न हों। जब गोवंश बीमार होगी तो वह चारा नहीं खाएगी या कम खाएगी। ऐसे में कम दूध देना स्वभाविक है।
विज्ञापन

...
344 गोवंश अभी भी संक्रमित
लंपी वायरस से जिले में अब भी 344 गोवंश संक्रमित हैं। अब तक 277 ठीक हो चुके हैं। एक की मौत भी हुई है। सीवीओ ने बताया कि शनिवार को आठ गांवों में 13 मवेशी संक्रमित मिले हैं। अब तक 159 गांवों में संक्रमित मवेशी मिल चुके हैं। करीब 71 हजार मवेशियों को टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया जा चुका है। 20 हजार मवेशियों को अब तक लगाया जाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed