फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   People returning from Mumbai in auto rickshaws were beaten up

Basti News: मुंबई से लौटे ऑटो सवार लोगों को मारापीटा

Thu, 03 Jul 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 03 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
People returning from Mumbai in auto rickshaws were beaten up
वाल्टरगंज। थानाक्षेत्र के जगतापुर में मुंबई से लौटे परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के अली हसन ने तहरीर दी है कि विपक्षियों ने खड़ंंजा और खेत के केस की रंजिश में 10 जून को मारा-पीटा था। 13 जून की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनके बेटे मेंहदी हसन, नवी हसन, अबू हसन, मेंहदी का साला व अन्य परिवारीजन मुंबई से गांव आ रहे थे। उनका ऑटो रिक्शा जैसे ही गांव में इशहाक के घर के पीछे पहुंचा। गांव के अनीस ने ऑटो को रोक लिया और अंदर बैठे लोगों को अपशब्द कहने लगा। मेंहदी हसन ने इसका विरोध किया तो अनीस दौड़ कर एक घर से धारदार हथियार उठा लाया और मेंहदी हसन पर वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। पैदल घर जाते वक्त भी विपक्षियों ने अपशब्द कहा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के अब्दुल हन्नान, मुस्तकीम, अनीस, अब्दुल हमीद और समीमा बानो के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed