फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   People got entangled in the auspicious time... the effect of pareva was visible for two days

Basti News: मुहूर्त में उलझे लोग... दो दिन दिखा परेवा का असर

Sat, 02 Nov 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 02 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
People got entangled in the auspicious time... the effect of pareva was visible for two days
शनिवार को पक्के पर खुली रही बाजार, रोडवेज और अस्पताल चौराहे पर सन्नाटा
विज्ञापन

शुक्रवार को परेवा का दिखा ज्यादा असर, पांडेय बाजार-गांधीनगर में बंदी जैसा माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। इस बार की दिवाली और उसके बाद पड़ने वाला परेवा मुहूर्त को लेकर लोग उलझ गए। शास्त्रीय विद्वानों के अनुसार कार्तिक अमावस्या बृहस्पतिवार से शुक्रवार की शाम तक रही। जबकि दिवाली मनाने का मुहूर्त बृहस्पतिवार को ही निकाला गया।
इसके एक दिन बाद शनिवार को परेवा का मुहूर्त निकला। परंपरागत त्योहार के अनुसार अमूमन दिवाली के अलगे दिन ही परेवा मनाया जाता है। ऐसे में इस बार परेवा का असर दो दिनों तक देखने को मिला। बृहस्पतिवार की रात दिवाली के जश्न में डूबे लोग अगले दिन शुक्रवार को परेवा समझकर रोजी-रोजगार, नौकरी से दूर रहे। इस दिन सरकारी एवं निजी क्षेत्र के कार्यालय, प्रतिष्ठान बंद रहे।
विज्ञापन

शहर के पांडेय बाजार, गांधीनगर समेत समूचे क्षेत्र में बंदी जैसा माहौल दिखा। लोग घरों में ही रह गए या फिर चिर परिचितों के यहां मिलने-मिलाने में ही समय बिताया। अगले दिन शनिवार को भी शास्त्रीय मुहूर्त को मानने वाले लोगों ने परेवा मनाया। इस दिन भी रोजी-रोजगार से संबंधित कार्यों से अलग रहकर लोगों ने पूजा-अर्चना में समय व्यतीत किया। बाजार से लेकर घरों तक परेवा का मिला जुला असर देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीनगर क्षेत्र का मुख्य बाजार पक्के में छोटे-बड़े अधिकतर प्रतिष्ठान खुले रहे। यहां खरीदारों की भीड़ भी देखी गई। वहीं अस्पताल चौराहा, रोडवेज आदि जगहों पर परेवा के चलते सन्नाटा रहा। पुरानी बस्ती क्षेत्र में भी कमोवेश यही हाल रहा। कुछ दुकानें खुली रहीं तो कुछ बंद रहीं।
...
थोक कारोबार में दिखी मंदी
पांडेय बाजार के थोक कारोबार में परेवा के चलते दो दिनों से मंदी छाई रही। मंडी समिति में 31 अक्तूबर को घोषित बंदी और इसके ठीक अगले दिन परेवा होने के चलते फुटकर कारोबारी नहीं पहुंचे। इससे थोक कारोबार प्रभावित रहा। तीसरे दिन भी परेवा का असर देखने को मिला। फल के थोक कारोबारी जावेद अख्तर ने बताया कि दिवाली त्योहार के बाद लगातार तीन दिनों से मंदी छाई हुई है। लगभग पांच करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। बाहर से आने वाली सब्जी और फल की डिमांड कम कर दी है। रविवार से कारोबार पटरी पर आने की उम्मीद हैं।

...
अनाज कारोबार भी हुआ प्रभावित
दिवाली के बाद शुक्रवार से अनाज का थोक कारोबार भी प्रभावित हुआ है। थोक कारोबारी अजय अरोरा ने बताया कि हर बार दिवाली के अगले दिन परेवा पड़ता था। इसके बाद कारोबार पटरी पर लौट आता रहा है। मगर, इस बार शास्त्रीय विधान के अनुसार दिवाली के दूसरे दिन परेवा का मुहूर्त बताया गया है। इस वजह से फुटकर कारोबारी अभी नहीं आ रहे हैं। रविवार को कारोबार होने की कुछ उम्मीद है। मगर, सोमवार को सार्वजनिक बंदी होने की वजह से फिर कारोबार ठप रहेगा। अब मंगलवार से ही यहां का व्यापार ढर्रे पर आएगा।

पीलीभीत के चौक बाजार में घटना के बाद जांच पड़ताल करते सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी। संवाद

पीलीभीत के चौक बाजार में घटना के बाद जांच पड़ताल करते सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed