{"_id":"6931e67a8e0fd4f44c0f6471","slug":"people-got-angry-after-seeing-second-grade-bricks-in-drain-construction-basti-news-c-207-1-bst1006-148911-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नाली निर्माण में दोयम दर्जे की ईंट देख भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नाली निर्माण में दोयम दर्जे की ईंट देख भड़के लोग
Fri, 05 Dec 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत ग्राम पंचायत में नाली निर्माण के लिए प्रयोग की जा रही घटिया ईंट। संवाद
विक्रमजोत। कस्बे के पुलिस चौकी बैरक से परिषदीय विद्यालय तक बनने वाली पक्की नाली का निर्माण शुरू होते ही दोयम दर्जे की ईंट के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया।
बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में जुटे स्थानीय लोगों ने विक्रमजोत बीडीओ और सचिव को वीडियो भेज तत्काल निर्माण कार्य रोकने की मांग की।
निर्माण कार्य न रुकने पर गांव निवासी रामजीत यादव ने डीएम और खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर गैर मानक निर्माण को रोक लगाते हुए जांच की मांग की है। इस संबंध में ग्राम्य सचिव राम रूप सिंह ने बताया कि शिकायत के संबंध में मौके पर निरीक्षण किया गया है। करीब 98 हजार की लागत से 30 मीटर पक्की नाली का निर्माण शुरू हुआ है। नाली निर्माण में बढ़िया दर्जे की ईंट का प्रयोग कराया जाएगा। अभी नीचे बेस का काम चल रहा है।