{"_id":"68112d8bffa7a87c360eb909","slug":"people-get-relief-from-mild-temperature-basti-news-c-207-1-kld1003-135756-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तापमान में नरमी से लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तापमान में नरमी से लोगों को राहत
Wed, 30 Apr 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को भी तापमान में नरमी रही। चिलचिलाती धूप और बेतहाशा गर्मी से राहत मिलने से लोग उत्साहित नजर आए। बाजार में चहल पहल दिखा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार से बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से बहुत हद तक राहत दी है। 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान 30 से 35 के बीच बना रह रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, पांच मई तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। हालांकि चिकित्सकों ने मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। जिला अस्पताल के परामर्श चिकित्सक डा. रामजी सोनी का कहना है कि मौसम में उतार चढ़ाव के कारण पेट संबंधी रोग बढ़ेगे। इसलिए खाने पीने में सतर्कता बरतना जरूरी है। तेल मसाला युक्त खाने से परहेज करें। पानी पर्याप्त मात्रा में पीएं।