फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   people cleaned in city

गलियों में घूमा सफाई अभियान दस्ता

Mon, 01 Oct 2018 11:57 PM IST
basti
basti Updated Mon, 01 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
people cleaned in city
सफाई करते डीएम। - फोटो : amar ujala
बस्ती। स्वच्छता ही सेवा है स्लोगन लेकर 15 सितंबर से शुरू हुआ अभियान आज यानी दो अक्तूबर को संपन्न हो रहा है। समापन की पूर्व संध्या पर सोमवार को नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्ड में चल रहे स्वच्छता अभियान का डीएम डॉ. राजशेखर ने न केवल नेतृत्व किया, अपितु शास्त्री चौक पर एसडीएम सदर श्री प्रकाश शुक्ल, ईओ नपा, सभासद इद्रीश अहमद, विपिन राय, भाजपा नेता आलोक पांडेय आदि के साथ झाडू भी लगाई। शहर की सफाई चाक-चौबंद देख डीएम ने ईओ, वार्ड सदस्यों और नगर पालिका अध्यक्ष की टीम की सराहना की। हालांकि, कई स्थानों पर पड़ा कचरा हटाने की जरूरत बताई।   डीएम ने ईओ और वार्ड सदस्यों से अपने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का नेतृत्व करने और नियमित रूप से बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए कहा ताकि आम आदमी के सामान्य स्वास्थ्य और स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके। कहा कि मंगलवार को जयंती की महात्मा गांधी को यही  सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 
विज्ञापन

 25 में से पालिका के 15 वार्ड सदस्यों के साथ गांधी नगर वार्ड के बभनगवां मोहल्ले का दौरा किया। जिसे एडवोकेट वीरेंद्र नाथ पांडेय और वार्ड सदस्य मोहम्मद इद्रीस के प्रोत्साहन पर स्वेच्छाग्रही सफाई नायकों के प्रोत्साहन के लिए चुना गया है। स्वत: स्फूर्त और स्वयं सेवा का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।  टीम ने पूरे मोहाले का भ्रमण करने के बाद कुछ लोगों से बात की। बताया कि वार्ड ने पिछले तीन वर्षों से घर-घर कूड़ा संग्रह शुरू किया। संग्रह वैन दैनिक आधार पर नियमित रूप से पहुंचती है। वार्ड में ड्रेनेज सिस्टम की वजह से कुछ समस्याएं बताया, जिसके बारे में डीएम को ईओ ने बताया कि निविदा कार्य प्रगति पर है, जिसके बाद नाली साफ होगी और अगले महीने में सीसी रोड कवर किया जाएगा। 
विज्ञापन

शास्त्री चौक पर अतिक्रमण पर चेतावनी 
शास्त्री चौक पर कुछ दिनों से अघोषित सब्जी मंडी लगते देख डीएम ने सोमवार को वहां का जायजा लिया। आसपास के पटरी दुकानदारों व कचहरी जाते लोगों से पूछा तो बताया गया कि ठेले वाले मनमाने तरीके से दुकानें लगाते हैै जिसके कारण ट्रैफिक बाधित होती है। दुकान का कचरा भी वहीं छोड़कर चले जाने की बात लोगों ने बताई। डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि अपशिष्ट के लिए ड्रम रखने और उसमें अपशिष्ट डालने के निर्देश हैं न कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने को कहा गया है। उन्होंने इस धारणा को तत्काल बदलने की नसीहत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed