फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   people celebrated environment day

पर्यावरण के लिए दौड़े युवा, बांटे गए पौधे

Wed, 06 Jun 2018 12:47 AM IST
basti
basti Updated Wed, 06 Jun 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
people celebrated environment day
टिनिच में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए शपथ ली गई। - फोटो : amar ujala
बस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में जगह-जगह पौधरोपण हुआ। वन विभाग के बैनर तले जिला स्टेडियम में रन फार एन्वायरमेंट के लिए युवा दौड़े। यहां से निकल कर वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी वीके मिश्र की अगुवाई में कंपनी बाग स्थित शिव मंदिर पर पौधों का वितरण किया गया। यहां पर्यावरण सुरक्षा के लिए टिप्स भी दिए गए।  
विज्ञापन

देल्ही स्कूल आफ एक्सीलेंस के बैनर तले पर्यावरण दिवस पर बड़े वन से कंपनी बाग तक रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य लक्ष्मी मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। हाथों में बैनर लिए बच्चे पर्यावरण बचाने के नारे लगा रहे थे। रैली कंपनी बाग पर पहुंची तो यहां बच्चों ने पर्यावरण से संबंधित नाटक प्रस्तुत किया। इसके बाद औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण संस्थान में बच्चों को विभिन्न फूलों व वृक्षों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य गोपाल बख्शी, विवेक शुक्ल, सुधांशु श्रीवास्तव, हरिमूर्ति, रेनू, फातिमा व सीमा सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। प्रैक्सिस विद्या पीठ में प्रबंधक प्रशांत पांडेय ने पौधरोपण किया। तत्पश्चात बच्चों को प्लास्टिक के सामानों को प्रयोग न करने के टिप्स दिए। ओड़वारा प्रतिनिधि के अनुसार प्लास्टिक कांप्लेक्स चौकी इंचार्ज हरे कृष्ण उपाध्याय व पूर्वांचल बैंक शाखा प्रबंधक आरके सिंह ने चौकी परिसर व करड़खास मन्दिर परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर हृदयेश कुमार, रामानन्द यादव, सुखदेव शर्मा, सुरेन्द्र सचान, क्षेत्रीय प्रबंधक हरिमोहन प्रसाद शुक्ला आदि मौजूद रहे। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार एसपी दिलीप कुमार ने थाना परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के अलावा थाने की पूरी टीम मौजूद रही।  महसो प्रतिनिधि के अनुसार श्रीशिव शक्ति पीठ शोध एवं सेवा संस्थान के अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद मिश्र ने पौधरोपण किया।  टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार लखपति देवी राजकिशोर इंटर कॉलेज एकटेकवा मे प्रबंधक राजेश्वरी उपाध्याय, मैनेजर रामदीन शुक्ल ने आम के पौधे रोपित किया, पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज आमा टिनिच में प्रधानाचार्य विनय सिंह ने पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक सामान का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई।  लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार राम नरेश लवकुश महाविद्यालय के परिसर में विद्यायल के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार बबलू ने, जनता इंटर कॉलेज लालगंज बारीघाट में प्रबंधक अनुराग पाल राजन ने पौधरोपण किया।  
विज्ञापन

कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार थानाध्यक्ष संजय शुक्ल ने नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 21 आम, बेल, आंवला, लीची तथा नीबू के फलदार पौधे रोपे गए। मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार सीओ रुधौली शिव प्रताप सिंह ने थाना परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील,थाना व अस्पताल परिसर मे अधिकारियों ने रोपे पौध       
भानपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। तहसीलदार जसीम अहमद के नेतृत्व तहसील में पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें प्रभारी डीएम अरविन्द कुमार पांडेय ने सभी अधिकारियों के साथ तहसील परिसर में पाकड़, नीम और पीपल के पौधे रोपित किए। इस मौके पर एसडीएम रमेश कुमार, सीओ शिव प्रताप सिंह, बीडीओ हरिश्चन्द्र, वन क्षेत्राधिकारी रणविजय सिंह सहित विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह, भाजपा रामनगर मण्डल अध्यक्ष बलराम सिंह राहुल आदि शामिल रहे। अस्पताल परिसर में डॉ. विवेक विश्वास ने हियुवा के जिला मंत्री जीतेन्द्र यादव के साथ पीपल, पाकड़ और नीम के पौधे रोपित किए। इस मौके पर शिव दर्शन सिंह, अरुण गुप्ता, विनोद निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed