{"_id":"67cde596bc21b68b6f0b2edc","slug":"people-are-suffering-from-the-weather-crowd-of-cough-and-fever-patients-in-arogya-mela-basti-news-c-207-1-bst1001-133210-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मौसम की मार झेल रहे लोग... आरोग्य मेले में खांसी-बुखार के मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मौसम की मार झेल रहे लोग... आरोग्य मेले में खांसी-बुखार के मरीजों की भीड़
Mon, 10 Mar 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बदलते मौसम की मार हर कोई झेल रहा है। कुछ लोग तो सर्द गर्म से बीमार पड़ जा रहे हैं। रविवार को जिले के सभी सीएचसी- पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीजों की भरमार रही। इसमें ज्यादातर लोग खांसी, बुखार और वायरल से पीड़ित होकर पहुंचे थे। चिकित्सकों से सावधानी बरतने की सलाह देने के साथ आवश्यक उपचार किया। हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सभी सरकारी अस्पतालों में कुल 64 मरीजों का इलाज हुआ। इसमें अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित बताए गए। काशीपुर पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में कुल 15 रोगियों का इलाज हुआ। फार्मासिस्ट अनिल कुमार चौधरी ने रोगियों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिए। बेलभरिया रामगुलाम में 20 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इसमें 13 एलोपैथ व 7 मरीज होम्योपैथ के शामिल रहे। होम्योपैथ डॉ. धर्मेंद्र शर्मा व डाॅ. आनंंद भारती ने मरीजों में दवाएं वितरित की। इंदौली में 29 मरीज पहुंचे। यहां डाॅ. उमेश चतुर्वेदी ने जांच कर सभी का इलाज किया। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी वाल्टरगंज में 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके उन्हें जरूरी दवाएं दी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. रवि प्रकाश वर्मा ने बताया कि चार लोगों का एचआईवी, तीन लोग का मलेरिया तथा चार लोगों का सुगर जांच कराया गया है।
मेले में अधिकतर लोग बुखार एवं खांसी से पीड़ित होकर पहुंचे थे। फार्मासिस्ट उमेश चंद्र सिंह, एलटी कनिष्क चित्रगुप्त, स्टाॅफ नर्स माधुरी चौधरी, राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी चिलमा बाजार में डॉ. धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोग्य मेले में कुल 32 मरीज पहुंचे। इसमें ज्यादातर खांसी बुखार के मरीज शामिल रहे।
जिन्हें उचित परामर्श के साथ दवाएं दी गई। पीएचसी विशेषरगंज में 26 मरीजों का इलाज हुआ। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी बहादुरपुर में 31 मरीजों का इलाज किया गया। डाॅ. निधि शुक्ला ने बताया कि अधिकतर मरीज बुखार, खांसी, खुजलाहट, ज्वाइंट पेन, ब्लड प्रेशर के शामिल रहे। इस मौके पर घनश्याम सिंह, कल्पना मिश्रा, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।