फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pensioners met the commissioner to resolve their problems

Basti News: समस्याओं के समाधान के लिए कमिश्नर से मिले पेंशनर

Wed, 07 May 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 07 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Pensioners met the commissioner to resolve their problems
बस्ती। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल आयुक्त से मिला। जिलाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर उपाध्याय ने पेंशनरों की समस्याओं से अवगत कराया और यथाशीघ्र उनके निस्तारण की मांग की। आयुक्त ने तुरंत जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात की। प्रतिनिधि मंडल ने कोषागार कार्यालय के एक कर्मचारी पर पेंशनरों को परेशान करने का आरोप लगायाा। कहा कि पारिवारिक पेंशन स्वीकृत कराने में अनावश्यक प्रपत्रों की मांग करना, उनका उत्पीड़न करना और अशोभनीय व्यवहार करना उनकी कार्यशैली में शामिल है। पूर्व में जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए पटल परिवर्तन की मांग की गई थी, परंतु मुख्य कोषाधिकारी, जिलाधिकारी ने अब तक पटल परिवर्तन नहीं किया है।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में जिला मंत्री उदय प्रताप पाल, चंद्र प्रकाश पांडेय, प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव, सुनील कुमार पांडेय, इं देवी प्रसाद शुक्ल, सुरेश धर दूबे, अंगिरा प्रसाद चौधरी, कोषाध्यक्ष छोटेलाल यादव, सुरेंद्र नाथ उपाध्याय, राम शब्द पांडेय, मीडिया प्रभारी एलके पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed