{"_id":"59ee31394f1c1bf4688b7109","slug":"pen-down-strike-continued","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कलमबंद हड़ताल पर आंगनबाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कलमबंद हड़ताल पर आंगनबाड़ी
basti
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
भाजपा सरकार की ओर से वादा पूरा नहीं करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सभी ब्लॉकों पर धरना-प्रदर्शन किया। 13 सूत्री मांगों को लेकर कलम बंद आंदोलन के दूसरे दिन कार्यवाहक अध्यक्ष रतन बाला श्रीवास्तव ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन चलता रहेगा। अध्यक्ष ने कहा कि न तो आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे और न ही पोषाहार का वितरण किया जाएगा। बताया कि प्रदेश के 39 जिलों में 24 से 27 अक्टूबर तक होने वाले वजन दिवस, मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का भी बहिष्कार किया जाएगा। फिर भी सरकार वादा पूरा नहीं करती तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। रुधौली प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक परिसर में वजन दिवस और अन्य कार्यों के बहिष्कार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी और विरोध किया। पल्स पोलियो नहीं करेंगे, भोजन दिवस नहीं करेंगे, आंगनबाड़ी एकता जिन्दाबाद के नारे लगते रहे। ब्लॉक अध्यक्ष कुसुम चौधरी, संरक्षक शैलेन्द्र, निरंजना और संग़ठन मंत्री वेदना पाण्डेय के साथ सुषमा, रिंकी, कंचन, सरिता, गुड़िया समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहीं। कुदरहा प्रतिनिधि के मुताबिक परियोजना कार्यालय के सामने धरने में सरकार विरोधी नारे लगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंगलवार को निर्धारित वजन दिवस का बहिष्कार किया जाएगा। अध्यक्षता सरला चौधरी ने किया। मनसा मिश्रा, उषा देवी, शारदा देवी, शेषमती, इंदुमती वर्मा, पुष्पा, पूनम सिंह आदि मौजूद रहीं। साऊंघाट प्रतिनिधि के मुताबिक धरने का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष उर्मिला त्रिपाठी एवं महामंत्री संतोषी शुक्ला ने किया। मीरा, रीता, आशा, हेमलता, सुमन सिंह, उमा, अनीता, चन्द्रवती, अंजुरानी, उषा, सुनीता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कप्तानगंज प्रतिनिधि के मुुताबिक ब्लॉक अध्यक्ष इंदुमति ने कहा कि भाजपा सरकार की वादाखिलाफी के चलते हम लोग को यह कदम उठाने पड़े हैं। जब तक अपना हक हासिल नहीं कर लेंगे यह धरना अनिश्चितकालीन चलता रहेगा। परशुरामपुर, में कोकिला मिश्रा, ओमकांति, गौर में आशा सिंह, रीता सिंह, पूनम, विक्रमजोत में विमला देवी, निर्मला देवी, सदर में शैल कुमारी, मिथिलेश पांडेय, रामनगर में सुनीता सिंह, सुमन मिश्रा, सल्टौआ में सरोज शुक्ला, नीलम आदि के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन चला।