{"_id":"63af3242d3604a02321753f2","slug":"pea-loaded-dcm-colided-to-truck-driver-died-basti-news-gkp46268750","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रक से भिड़ी मटर लदी डीसीएम, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रक से भिड़ी मटर लदी डीसीएम, चालक की मौत
विज्ञापन
कलवारी थाना क्षेत्र के सरयू नदी पर ट्रक और डीसीएम में हुई टक्कर।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से भिड़ी मटर लदी डीसीएम, चालक की मौत
कलवारी(बस्ती)। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर सरयू नदी के टांडा पुल पर शुक्रवार सुबह मटर लदी डीसीएम की ट्रक से टक्कर हो गई। आंबेडकरनगर जिले के अलीगंज थानाक्षेत्र में हुई दुर्घटना में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अलीगंज राम उग्रह कुशवाहा व प्रभारी थानाध्यक्ष कलवारी द्वारिका प्रसाद चौधरी तथा चौकी प्रभारी माझा खुर्द पवन कुमार मौर्य अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। डीसीएम में फंसे चालक को गैस कटर से केबिन काटकर बाहर निकला गया।
प्रभारी निरीक्षक अलीगंज ने बताया की चालक की जेब से मिले लाइसेंस के आधार पर उसकी पहचान रवींद्र गौतम (22) निवासी मुंडेरा थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज के रूप में हुई। रवींद्र गौतम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। कोहरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक फरार हो गया। पुल पर हुई दुर्घटना के कारण काफी समय तक लुंबिनी-दुद्धी मार्ग बाधित रहा। पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों थानों की पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त डीसीएम को पुल पर से बाहर कराया। तब जाकर यातायात बहाल हुआ। प्रभारी एसओ कलवारी ने बताया कि हरी मटर लादकर डीसीएम मध्य प्रदेश के जबलपुर से बस्ती जा रहा था।