फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Patients suffering from vomiting, diarrhea and joint pain arrived at the health fair

Basti News: आरोग्य मेले में उल्टी-दस्त व जोड़ों में दर्द के पहुंचे रोगी

Mon, 04 Aug 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 04 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from vomiting, diarrhea and joint pain arrived at the health fair
बस्ती। 39 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। सर्वाधिक रोगी उल्टी-दस्त और सर्दी-जुकाम व खांसी के पहुंचे। डॉक्टरों ने परामर्श दिया। संदिग्ध मरीजों का ब्लड सैंपल लिया गया। नगरीय पीएचसी नरहिरया में डॉ. आरपी सिंह ने 33 मरीजों का उपचार किया। बताया कि वायरल बुखार के मरीज अधिक थे। पीएचसी बरदहिया में 41 मरीज पंजीकृत थे। अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सच्चिदानंद चौरसिया ने दोनों पीएचसी का जायजा लिया। हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी काशीपुर 14 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. विभा सिंह ने जांच कर दवाएं दी। बेलभरिया रामगुलाम में डॉ. उमेश उपाध्याय ने मरीजों का उपचार किया। पीएचसी इंदौली में डॉ. योगेश शुक्ला ने 21 मरीजों की जांच की। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी वाल्टरगंज में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि वर्मा ने 20 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट उमेश चंद सिंह ने दवाएं वितरित की। लैब टेक्नीशियन कनिष्को चित्रगुप्त ने मलेरिया के तीन, एचबी के तीन, स्प्यूइटम के तीन, शुगर के छह मरीजों के खून का सैंपल लिया। चिकित्साधिकारी ने बताया कि वायरल फीवर, त्वचा रोग, शुगर, खांसी के मरीज आए। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी बनकटी में चिकित्सक नहीं थे। फार्मासिस्ट पीसी पांडेय ने बताया कि चार मरीज आए थे। एलटी मुनिराम व सुभाष ने सहयोग किया। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में 35 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

सामूहिक रुद्राभिषेक कर की लोकमंगल की कामना

बस्ती। सनातन निजी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को श्रावण मास के दौरान बाबा कर्णेश्वरनाथ मंदिर पर सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। अटूट आस्था एवं श्रद्धाभाव भगवान शिव का अभिषेक कर लोक मंगल की कामना की गई। संस्था के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव विश्व के पालन कर्ता हैं। सांब सदा शिव भोले नाथ और माता पार्वती के आशीर्वाद से ही समग्र विश्व का पालन पोषण हो रहा है। श्रावण मास सनातन धर्म का आदि महापर्व है। इसमें शुभ संकल्प की घोषणा, धन्य, धान, स्वास्थ्य, संतान की कामना से रुद्राभिषेक किया जाता है। यह मनोकामनाएं पूर्ण भी होती है। शिव परिवार का रुद्राभिषेक वेदपाठी ने कराया। आचार्य वेद प्रकाश त्रिपला, आयुष्मान त्रिमूर्ति, अशोक मिश्रा, प्रदीप चंद्र पांडेय, विशाल पांडेय, जगदंबिका पांडेय आदि ने अनुष्ठान किया। संवाद
विज्ञापन

बारिश से नहीं हुआ मैच...इंतजार करते रहे खिलाड़ी
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को प्रस्तावित मैच बारिश के चलते नहीं हो पाया। सुबह से शाम तक खिलाड़ी बारिश रुकने का इंतजार करते रहे। पिच गीली होने से मैच नहीं हुए। कोच आलोक वर्मा ने बताया कि अगला मैच सोमवार को खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed