फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Patients suffering from viral infection, dry cough and arthritis pain arrived at the fair.

Basti News: मेले में वायरल संक्रमण व सूखी खांसी के साथ गठिया दर्द के पहुंचे मरीज

Mon, 30 Mar 2026 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from viral infection, dry cough and arthritis pain arrived at the fair.
मुंडेरवा में मरीज की जांच करते चिकित्सक स्रोत विभाग
बस्ती। जिले के 39 पीएचसी/सीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। चिकित्सकों ने मरीजों को उचित परामर्श और दवाएं दीं। बदलते मौसम में सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, सूखी खांसी और गठिया के रहे। कहीं-कहीं एलोपैथ डॉक्टरों की कमी रही, इससे मरीजों को परेशान होना पड़ा। यहां फार्मासिस्ट और आयुष डॉक्टरों ने जांच की। विभाग के अनुसार, कुल 1645 मरीजों की सेहत जांची गई।
विज्ञापन

नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी ने 56 मरीजों को परामर्श दिया। इसमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल रहीं। पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने 43 मरीजों की जांच की। अधिकांश वायरल संक्रमण के मरीज रहे। वाल्टरगंज संवाद के अनुसार, पीएचसी वाल्टरगंज में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि प्रकाश वर्मा ने 30 मरीजों की जांच की। बदलते मौसम संबंधित मरीज अधिक रहे। बुखार, सर्दी-जुकाम वाले मरीजों को परामर्श दिया। फार्मासिस्ट उमेश चंद्र सिंह, स्टाफ नर्स माधुरी चौधरी, एलटी कनिष्को चित्रगुप्त, शहजाद परवेज ने सहयोग किया।
विज्ञापन

मुंडेरवा संवाद के अनुसार, सीएचसी पर कुल 27 मरीज आए। डॉ. फारुख खान ने जांच कर दवाएं दी। अस्थमा, एलर्जी, मधुमेह के मरीज अधिक रहे। फार्मासिस्ट गुलाब कुमार, एएनएम बबिता अग्रहरि, स्टाफ नर्स अम्बिका गौड़, अरविंद भास्कर, ओपी यादव, राजेश यादव, विनोद चौधरी ने सहयोग किया। पीएचसी ओड़वारा में डॉ. नीलम चौधरी ने बताया कि 23 मरीज आए। जिसमें मौसमी बुखार, सिरदर्द, सांस संबंधित मरीज अधिक रहे। फार्मासिस्ट जगदंबा चौधरी, ज्योत्सना सिंह ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलवारी संवाद के अनुसार, बहादुरपुर में 19 मरीजों का इलाज किया गया। डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि बुखार, सर्दी-खांसी, पेट दर्द, हड्डी दर्द के रोगी अधिक रहे। फार्मासिस्ट एके दीक्षित, एलटी राजेश कुमार, स्टाफ नर्स कल्पना मिश्रा, दीपचंद, रमजान अली ने सहयोग किया। वहीं, पीएचसी बभनान, कुदरहा, बेलभरिया, हलुआ, हरदिया, मुसहा में जैसे-तैसे मेला निपटा।
---

जन आरोग्य मेला में 140 मरीजों की जांची गई सेहत
भानपुर। पीएचसी सगरा में आयोजित जन आरोग्य मेला में डाॅ. वृजनंदन मोदनवाल ने 50 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल ने दवाएं बांटी। पीएचसी करमहिया में डाॅ. अमिश कुमार ने 49 मरीजों को परामर्श दिया। फार्मासिस्ट रामप्रकाश मौर्य ने दवा बांटी। पीएचसी परसाकुतुब में डाॅ. अजय सिंह ने 41 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट संजय कुमार ने दवाएं दी।

---
सीएमओ ने पीएचसी छावनी का किया निरीक्षण
सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने रविवार को छावनी पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने दोपहर दो बजे मेले का जायजा लिया और अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने गेट के पास रखे डस्टबिन, अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों की उपस्थिति रजिस्टर और मेडिकल रूम सहित पूरे परिसर का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ विक्रमजोत सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अतुल सिंह भी मौजूद रहे। मेले में आयुष चिकित्सक डॉ. अनिल कनौजिया ने मरीजों की जांच की। दोपहर दो बजे तक कुल 31 मरीजों का परीक्षण किया गया। छावनी पीएचसी में खांसी, सर्दी और बुखार से संबंधित अधिक मरीज देखे गए। इस अवसर पर एलटी विवेक वर्मा, फार्मासिस्ट शैलेंद्र शांडिल्य, एएनएम संजू सिंह और वार्ड बॉय बहादुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed