फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Patients suffering from cold, cough and fever increased

Basti News: सर्दी-खांसी और बुखार के रोगी बढ़े

Mon, 04 Dec 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 04 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from cold, cough and fever increased
डॉक्टरों की सलाह, सुबह-शाम ठंड से बचने का कर लें उपाय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम में उतार-चढ़ाव से मौसमी बीमारियां बुजुर्ग और बच्चों पर हावी हो रही हैं। रात में ठंड और दिन में मौसम के बदले स्वरूप से बच्चे व बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। लोग गले में खराश के साथ सर्दी-जुकाम और खांसी समेत बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।



डॉक्टर बीमार लोगों को बचाव के जरूरी टिप्स दे रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी के बालरोग विभाग कक्ष में बच्चों की संख्या बढ़ी है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पीएस पटेल का कहना है कि वायरल इंफेक्शन वाले बच्चे ज्यादा आ रहे हैं। 100 से अधिक बच्चे रोजे आ रहे हैं। इनमें 60 प्रतिशत बच्चे मौसमी बीमारी से पीड़ित होते हैं। जिला महिला अस्पताल के बालरोग के डॉ. पंकज शुक्ल ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के कारण बच्चों में बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत है। ऐसे बच्चे पांच से सात दिन में रिकवर हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों को घर में बिना मोजा-जूता व चप्पल के फर्श पर न दौड़ने दें। रात व सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनाएं। गुनगुना पानी पिलाएं। जरूरत पड़ने पर चिकित्सीय परामर्श लेकर दवा खिलाएं। फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी का कहना है कि मौसम के कारण बुखार के रोगी आ रहे हैं। जिन मरीजों में सात से आठ दिन से बुखार आ रहा है, उन्हें मलेरिया और डेंगू जांच के लिए भेजा जा रहा है। हालांकि, अब डेंगू केस नहीं आ रहे हैं। चिल्ड्रेन वार्ड में वर्तमान में 17 मरीज बच्चे भर्ती हैं। इसमें से अधिकतर बुखार व उल्टी-दस्त के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
केाट
जिला अस्पताल में बुखार समेत अन्य दवाएं व सिरप उपलब्ध हैं। चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि अंदर की दवाएं ही लिखें।

डॉ. सुरेश कुमार कौशल, प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed