फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Patient data will be fed on IHIP

Basti News: आईएचआईपी पर फीड होगा मरीजों का डाटा

Mon, 26 Jan 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Patient data will be fed on IHIP
पुरानी बस्ती। स्वास्थ्य महकमा संचारी रोग निगरानी के साथ उपचार व्यवस्था को और मजबूत बनाने की योजना तैयार की है। प्रथम चरण में मलेरिया रोगियों का विवरण आईएचआईपी (इंटीग्रेटेड हेल्थ इनफार्मेशन प्लेटफॉर्म ) पर फीड किया जाएगा। इसके लिए लैब अटेंडेंट, तकनीशियन व डाटा एंंट्री ऑपरेटर प्रशिक्षित होंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रविवार को इस सिलसिले में एसआईसी के साथ चिकित्सकों की बैठक भी हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी व उनकी टीम ने बताया कि ईडीएसपी-आईएचआईपी के जरिये इसका प्रशिक्षण कार्यक्रम तय किया जा रहा है। इसका उद्देश्य संचारी रोगों की निगरानी और उपचार व्यवस्था को मजबूत करना हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में निगरानी प्रक्रिया और तकनीक के इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम का प्रारूप एसआईसी ने मौजूद चिकित्सकों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि आईडीएसपी एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम) है। यह राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण के तहत एक महत्वपूर्ण कदम है। इसकी जानकारी पिछले दिनों आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में दी जा चुकी है। इस नई व्यवस्था से मलेरिया रोगियों की निगरानी, रिपोर्टिंग, रियल-टाइम ट्रैकिंग बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed