{"_id":"6aa99f1c5d362bfb420d4890","slug":"path-cleared-for-the-construction-of-the-ayush-medical-college-ayurveda-system-to-get-a-boost-basti-news-c-207-1-bst1005-166901-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आयुष मेडिकल कॉलेज के निर्माण का रास्ता साफ, आयुर्वेद पद्धति को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आयुष मेडिकल कॉलेज के निर्माण का रास्ता साफ, आयुर्वेद पद्धति को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन
आयुष महाविद्यालय के लिए जोगापुर गांव में आरक्षित भूमि संवाद
बस्ती। हर्रैया तहसील क्षेत्र के जोगापुर गांव में आयुष मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनने का रास्ता साफ हो गया है। प्रशासन ने कॉलेज के लिए 5.462 हेक्टेयर भूमि आयुष विभाग के नाम पुनर्ग्रहित कर दी है। शासन स्तर से कार्यदायी संस्था भी नामित हो गई है, जिसने निर्माण के लिए सर्वे और आगणन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बजट स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
आयुष मेडिकल कॉलेज में 100 सीटों पर पढ़ाई होगी। इसके साथ ही 100 बेड का अस्पताल भी बनाया जाएगा। यहां आयुष पद्धति की आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी विधाओं की शिक्षा के साथ चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। अस्पताल में मरीजों को भर्ती कर उपचार की सुविधा मिलेगी। कॉलेज शुरू होने के बाद जिले में आयुष पद्धति के चिकित्सक तैयार होंगे और इस चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा मिलेगा।
जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के जोगापुर गांव में कॉलेज बनने के बाद जिले में दो मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे। इनमें एक आयुष और दूसरा एलोपैथ पद्धति का मेडिकल कॉलेज है। फिलहाल बखरिया में 50 बेड का आयुष अस्पताल संचालित है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
नवंबर 2025 में मांगी गई थी भूमि की रिपोर्ट
आयुष महाविद्यालय और अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में नवंबर 2025 में विशेष सचिव, आयुष विभाग की ओर से रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके बाद क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी ने जिलाधिकारी से भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। राजस्व विभाग ने भूमि चिह्नित की। ग्रामसभा जोगापुर के देवनाथपुर में गाटा संख्या 394ल और 401क में कुल 5.462 हेक्टेयर भूमि आयुष विभाग के नाम पुनर्ग्रहित की गई है। भूमि उपलब्ध होने के बाद अब निर्माण के लिए आगणन तैयार किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के स्तर से सर्वे का काम शुरू हो गया है। बजट स्वीकृत होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
-- -- -
बिजली की अड़चन से भानपुर से जोगापुर पहुंचा प्रोजेक्ट
आयुष मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए पहले भानपुर तहसील क्षेत्र के भरौली गांव के पास भूमि चिह्नित की गई थी। वहां निर्माण शुरू होने से पहले बिजली की हाईटेंशन लाइन के कारण अड़चन आ गई। स्थल के बीच से 11 केवी लाइन गुजर रही थी। बिजली निगम की एनओसी समेत अन्य प्रशासनिक दिक्कतों के चलते स्थान बदलना पड़ा। इसके बाद जोगापुर गांव में भूमि चिह्नित की गई और अब यहां निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है।
कोट
कार्यदायी संस्था नामित हो गई है। वह आगणन तैयार कर रही है। अभी बजट नहीं मिला है। बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। यह जनपद ही नहीं, पूरे मंडल के लिए बड़ी उपलब्धि है।
-डॉ. नागेंद्र कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, बस्ती मंडल