{"_id":"6adbcbb7e9f8ca7b70049f3a","slug":"path-cleared-for-recruitment-of-doctors-selection-process-begins-basti-news-c-207-1-bst1005-170131-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चिकित्सकों की भर्ती का रास्ता साफ, चयन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चिकित्सकों की भर्ती का रास्ता साफ, चयन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में चिकित्सकों की हुई काउंसिलिंग स्रोत विभाग
- फोटो : Archive
बस्ती। जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की कमी दूर करने की कवायद तेज हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 41 एमबीबीएस चिकित्सकों की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में आवेदकों के शैक्षिक और अन्य मूल अभिलेखों की जांच की गई। इसके बाद जिले स्तर पर साक्षात्कार के माध्यम से चिकित्सकों का चयन किया जाएगा।
चिकित्सकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू की प्रक्रिया करीब एक वर्ष पहले शुरू की गई थी, लेकिन चयन जिले स्तर पर होगा या प्रदेश स्तर पर, इसे लेकर प्रक्रिया लंबे समय तक अटकी रही। अब शासन से जिले स्तर पर चयन की अनुमति मिलने के बाद भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। अभिलेखों की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। इसमें डॉ. एके वर्मा, डॉ. राम प्रकाश, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) राकेश पांडेय, जिला लेखा प्रबंधक (डीएएम) एसआर पांडेय और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) के एक प्रतिनिधि को शामिल किया गया है।
शुक्रवार सुबह से ही सीएमओ कार्यालय में अभ्यर्थियों की भीड़ जुटी रही। टीम ने एक-एक अभ्यर्थी के मूल अभिलेखों का सत्यापन किया। डिप्टी सीएमओ (आरसीएच) डॉ. ब्रजेश शुक्ला ने बताया कि 41 पदों के लिए कुल 140 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहले चरण में अभिलेखों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद साक्षात्कार होगा। प्रयास है कि चयन प्रक्रिया जल्द पूरी कर चयनित चिकित्सकों की तैनाती की जाए। चिकित्सकों के आने से जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर डॉक्टरों की कमी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।