फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Passenger numbers on roadways buses have dropped; a silence hangs over the taxi stand as well.

Basti News: रोडवेज बसों में घट गईं सवारियां टैक्सी स्टैंड पर भी छाया सन्नाटा

Sat, 26 Sep 2026 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Passenger numbers on roadways buses have dropped; a silence hangs over the taxi stand as well.
बस्ती। दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। गरजते-बरसते बादलों के बीच स्कूल-कॉलेज बंद हैं तो फील्ड वर्क और निजी क्षेत्र के कामकाज पर भी असर पड़ा है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों ने यात्राएं टाल दीं और समय घरों में ही रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोडवेज परिसर में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल रही। डिपो की बसों में सवारियां कम रहीं। बस्ती से बांसी, सिद्धार्थनगर, डुमरियागंज और गोरखपुर समेत स्थानीय मार्गों पर चलने वाली कई बसें कम सवारियों के साथ रवाना हुईं। कई बसों में सीटें खाली रहीं। डिपो प्रशासन के अनुसार एक-दो दिन की आमदनी के आधार पर स्थिति का आकलन नहीं किया जाता। हालांकि, लगातार बारिश के कारण दो दिनों में करीब एक चौथाई आमदनी कम होने का अनुमान है। बड़ेवन और मूड़घाट स्थित निजी टैक्सी स्टैंडों पर भी यात्रियों की संख्या कम रही। लखनऊ और अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आने से कई गाड़ियों को पर्याप्त सवारी नहीं मिली। टैक्सी चालक मोनू ने बताया कि सामान्य दिनों में सुबह पांच से 10 बजे के बीच 10 से 15 छोटी गाड़ियां और 15 से 20 बसें सवारी लेकर अयोध्या और लखनऊ जाती हैं। बारिश के कारण शुक्रवार को तीन-चार गाड़ियां भी पूरी सवारी नहीं भर सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed