फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Parul first, Madhuri second and Adarsh

Basti News: पारुल प्रथम, माधुरी द्वितीय और आदर्श को मिला तृतीय पुरस्कार

Thu, 09 Nov 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 09 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Parul first, Madhuri second and Adarsh
जीजीआईसी में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जेडी ओपी मिश्र ने विजेता को किया पुरस्कृत।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जीजीआईसी में चल रहे दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2023 और राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षण अधिगम सामग्री निर्माण प्रतिस्पर्धा का समापन बुधवार को हुआ। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. ओमप्रकाश मिश्र ने जूनियर और सीनियर संवर्ग के प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जूनियर वर्ग में बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की पारूल प्रथम, जीजीआईसी की माधुरी द्वितीय तथा केआईसी भानपुर के आदर्श को तृतीय स्थान मिला। प्रथम पुरस्कार 4000, द्वितीय पुरस्कार 3000 व तृतीय पुरस्कार 2000 रुपये दिए गए। इसके अलावा पांच प्रतिभागियों को 500- 500 रुपये सांत्वना एवं उत्कृष्ट टीएलएम निर्माण कर्ता शिक्षक को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ज्ञान दास, आनंद चौधरी, रुकसार, शलोका पांडेय और खुशी गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार मिला। सीनियर संवर्ग में जीजीआईसी की सोनम चौधरी को प्रथम, राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज बभनान के विद्यासागर को द्वितीय, बेगम खैर इंटर कॉलेज की अलकमा नसीम को तृतीय पुरस्कार मिला। कृष्ण कुमार, आलोक मणि त्रिपाठी, आदित्य श्रीवास्तव और संध्या मौर्य को सीनियर वर्ग में सांत्वना पुरस्कार दिया गया। टीएलएम निर्माण प्रतिस्पर्धा जीजीआईसी की नीलम गुप्ता ने गणित में प्रथम, श्यामा देवी ने सामाजिक विज्ञान में प्रथम और आरती कुमारी ने विज्ञान में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. रुचि श्रीवास्तव, डॉ. शिवेंद्र मोहन पांडेय शामिल रहे। प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर संधिला चौधरी, शबनम यादव, उम्मे सलमा ,प्रिया पांडेय ,विजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed