फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   participate in pen down strike

कलम बंद हड़ताल में शामिल होने की घोषणा

Wed, 16 Dec 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। विकास भवन कर्मचारी संघ की मंगलवार को हुई बैठक में कर्मचारी नेताओं
विज्ञापन
ने अपनी मांगों को पूरा न करने पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। विकास भवन के कर्मचारियों ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आवाहन पर 22 और 23 दिसंबर को कलम बंद हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की।

संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकास भवन कर्मचारी संघ के महामंत्री रामअधार पाल ने कहा कि राज्य सरकार के हीलाहवाली के कारण केंद्रीय कर्मचारियों के समान सभी भत्ते राज्य कर्मचारियों को अब तक नहीं मिल सके।

पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू न कर नए कर्मचारियों के भविष्य से खेला जा रहा है। ऐसे में कर्मचारी आंदोलन के लिए मजबूर हो गया है। ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपमणि शुक्ल और सचिव संत कुमार नंदन ने राज्य सरकार पर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है।

कहा कि जब सीएम के पास कर्मचारी नेताओं से मिलने का समय नहीं है तो कर्मचारियों के पास आंदोलन के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा है। कर्मचारी 22 और 23 दिसंबर को कलम बंद हड़ताल कर अपना विरोध जताएंगे।


इस मौके पर स्टेनोग्राफर्स महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोवर्धन उपाध्याय, सत्यनरायन चौधरी, देवेंद्र सिंह, अजय प्रताप नरायन पांडेय, इश्तियाक अंसारी, रामराज, आदित्य कुमार, वीके श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, हीरामन, मुकेश कुमार, रामयज्ञ, वीरेंद्र प्रताप, आलोक चौधरी, रामदयाल श्रीवास्तव, घनश्याम, राममगन, अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed