फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Paratal-officer and official not inter in time

समय से तहसील में नहीं बैठते हैं अधिकारी व कर्मचारी

Thu, 21 Apr 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Paratal-officer and official not inter  in time
पड़ताल : समय से तहसील में नहीं बैठते अधिकारी व कर्मचारी
विज्ञापन

हर्रैया (बस्ती)। तहसील में अधिकारियों व कर्मचारियों के समय से न बैठने की शिकायत लोग करते हैं। जन शिकायतों के आधार पर बृहस्पतिवार को अमर उजाला टीम ने तहसील की पड़ताल की। जिसमें कार्यालय के निर्धारित समय 10 बजे तक कोई अधिकारी मौजूद नहीं मिला। तहसील की सर्वेसर्वा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट स्वयं 10.20 मिनट पर तहसील परिसर में दाखिल होते दिखीं।
दस बजकर पांच मिनट पर एक सफाई कर्मी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कक्ष की साफ-सफाई कर रहा था। जैसे ही उसने हमारी टीम देखा तुरंत कार्यालय का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के कार्यालय के बाहर आधा दर्जन से अधिक फरियादी प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारी के इंतजार में खड़े मिले। फरियादी चकचई-गौर निवासी सीता राम, बभनान के वेद प्रकाश, नेदुला के पंडित संदीप व राजेश्वरी प्रसाद शुक्ला आदि ने बताया कि अभी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नहीं पहुंची हैं। 10 बजकर 20 मिनट पर अचानक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृत पाल कौर तहसील परिसर में दाखिल हुईं। यही हाल तहसीलदार कार्यालय का भी मिला। साहब करीब 10 बजकर 30 मिनट पर अपने कक्ष में दाखिल हुए। तब तक फरियादी उनका इंतजार करते रहे। नायब तहसीलदार कार्यालय पर तो 10 बजकर 40 मिनट तक ताला लटकता मिला। वहीं नायब नाजिर की कुर्सी पर तैनातकर्मी अर्जुन 11 बजे के बाद भी कार्यालय नहीं पहुंचा था। ऊपरी तल पर फीडिंग कक्ष में लेखपाल व अन्य कर्मी 11 बजे तक कार्यालय को व्यवस्थित करते देखे गए। रजिस्टार कानूनगो महबूब आलम अपने सहयोगी प्रमोद कुमार के साथ काम करते दिखे। जबकि अन्य पटलों पर तैनात कर्मियों की कुर्सियां खाली मिलीं। तहसीलदार ने बताया कि सभी को समय पर कार्यालयों पहुंचने का निर्देश है। 10 से 15 मिनट साफ-सफाई में लग जाता है। इसे देर नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन

बोलीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, क्षेत्र में भी रहता है काम
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृतपाल कौर ने बताया कि तहसीलदार, नायब तहसीलदार व हमारे लिए क्षेत्र में भी तमाम काम रहता है। जिससे कभी-कभार देर होना लाजमी है। हमने बृहस्पतिवार को फरियादियों की समस्याओं को सुना और निस्तारित किया है। रही बात नायब नाजिर की तो वह हमें बताकर नहीं गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में अनुपस्थित मिले आठ कर्मी
बस्ती। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निरीक्षण में कलेक्ट्रेट संयुक्त कार्यालय के आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने संयुक्त कार्यालय, अभिलेखागार, भूलेख, शिकायत प्रकोष्ठ, नजारत, स्थानीय निकाय तथा प्रोबेशन कार्यालय का भ्रमण किया। निरीक्षण में संयुक्त कार्यालय में इंद्र कुमार गुप्ता, शुभी सचदेवा, वर्मेंद्र मिश्र, राम सागर, शालिनी गुप्ता, हसीना खातून, गायित्री देवी, विलक्षणा देवी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि सुबह 9:30 बजे तककार्यालय पहुंचे तथा अपना कार्य प्रारंभ करें।

निरीक्षण के दौरान एडीएम अभय कुमार मिश्र, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी संयुक्त कार्यालय सूरज यादव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संचित मोहन तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी राम कुमार पाल, नाजिर मुजतबा, राघवेंद्र पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed