फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Panic in villages with posters due to Alania robbery

Basti News: एलानिया डाके से पोस्टर वाले गांवों में दहशत

Tue, 02 Jan 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 02 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Panic in villages with posters due to Alania robbery
बस्ती। जनपद में एलानिया डाके के बाद पोस्टर वाले गांवों के लोगों में दहशत है। जिले में चोरियों का सिलसिला करीब डेढ़ माह से चल रहा है। इस बीच 30 से अधिक घटनाएं भी हुईं हैं। जिनमें लाखों रुपये नगदी और जेवर चोर ले गए हैं। इनमें से 90 फीसदी घटनाओं का पर्दाफाश करने में पुलिस अब तक नाकाम रही। इन सबके बीच ही 10 दिन से पोस्टर चिपकाकर डाका डालने की धमकी देकर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी।
विज्ञापन

शुरू में हीलाहवाली के बाद पुलिस ने भी इसे गंभीरता से लिया। एसपी, एएसपी सहित अन्य अधिकारी गांवों में जाकर लोगों को सजग रहने की सलाह देने लगे। ग्राम सुरक्षा समितियां गठित कर पहरा देने की पहल भी की गई। इन सबके बावजूद रविवार की रात मुंडेरवा थाने के ओड़वारा रगड़गंज में जिस तरह से महिला के गले पर चाकू रखकर डाका डाला, उससे पूरे जिले के लोग दहशत में आ गए हैं। लोगों का कहना है कि कड़ाके की इस ठंड में बेखौफ होकर अगर बदमाश ऐसे ही वारदात करते रहे तो कोई खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करे।
विज्ञापन

दिसंबर-जनवरी के माह में चोरी की घटनाएं हर वर्ष बढ़ जाती हैं मगर इस बार की घटनाएं उनसे कई मायनों में अलग हैं। इस बार नकबजनी या परिवार के किसी सदस्य को बिना नुकसान पहुंचाए चोर सिर्फ माल उड़ाने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। नकबजनी के बजाए ताले तोड़कर या छत के रास्ते घरों में घुस रहे हैं। पिछले दिनों इस तरह की तमाम घटनाएं सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का मानना है कि बदमाशों ने अपने तेवर का नमूना 16 अक्तूबर की रात को पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पांच घरों में 30 लाख रुपये के जेवरात और लगभग 13 लाख नकदी पर हाथ साफ करके दे दिया था। रही सही कसर आठ दिसंबर को वाल्टरगंज थाने के तेनुआ और महादेवा गांव के पांच घरों में चोरी करके पूरी कर दी। वहां एक घर से जमीन के अंदर सीमेंट की टंकी बनाकर रखे गहने भी चोर जमीन खोदकर उठा ले गए थे। इसके तीन दिन बाद तेनुआं से सटे पडि़या गांव के दो घरों में फिर चोरी हो गई। जिसके बाद ग्रामीण सड़क पर प्रदर्शन करने उतर गए थे।
-------------
चार पुलिस कर्मी निलंबित, ग्रामीणों पर हुआ केस
लुंबिनी-दुद्धी हाईवे जाम करके ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों की त्योरी चढ़ गई। जिसका नतीजा पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों, दोनों को भुगतना पड़ा। एक तरफ दायित्व निर्वहन में लापरवाही के आरोप में वाल्टरगंज थाने के एसआई लक्ष्मीनारायन मिश्र, एसआई अरविन्द राय, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, कांस्टेबल अभिमन्यु शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ रास्ता जाम करने और प्रदर्शन करने के आरोप में 16 नामजद व 30 अज्ञात ग्रामीणों पर बलवा व लोगों को बल पूर्वक रोकने की धाराओं में केस दर्ज किया गया।
----------------
अभी सिर्फ ट्रेलर है रगड़प़ुरवा की घटना
रगड़प़ुरवा की घटना को लोग डकैती की वाले पोस्टर चस्पा करने से जोड़कर देख रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि 10 दिन से रुधौली सर्किल के सोनहा, रुधौली, मुंडेरवा और सदर सर्किल के वाल्टरगंज क्षेत्र में पोस्टर चिपकाकर बदमाश धमकी दे रहे हैं। सबसे पहले रुधौली के विशुनपुरवा में ऐसा पोस्टर देखा गया। पुलिस शुरू में इसे शरारती तत्वों की खुराफात बता रही थी। मगर वाल्टरगंज के कोड़री, मुंडेरवा थानाक्षेत्र के छपिया लुटावन और सोनहा थानाक्षेत्र में ऐसा ही पोस्टर चिपकाने के बाद पुलिस ने गंभीरता से लिया। रविवार को एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एएसपी ओपी सिंह उक्त तीनों जगह जाकर लोगों को सतर्क रहने का निर्देश दिया था। उसी रात मुंडेरवा के रगड़पुरवा में इसका ट्रेलर देखने को मिल गया।


----------
10 दिन बाद अज्ञात पर केस

21 दिसंबर को ही रुधौली के विशुनपुरवा में धमकी भरे दो पोस्टर मिले थे। पोस्टर गांव के बाहर पेड़ पर और पंचायत भवन की दीवार पर चिपकाए गए। इसमें लिखा था कि विशुनपुरवा में आने वाले 10 दिन में कुछ चुनिंदा घरों में डाका डालेंगे। रविवार को ग्राम प्रहरी कृष्ण गोपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धमकी का केस दर्ज किया गया। इसी के साथ 23 दिसंबर की रात वाल्टरगंज थाने में भी कोड़री में पोस्टर चिपकाने के मामले में ग्राम प्रहरी शिव कुमार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। इसी तरह मुंडेरवा थाने में सिसवा माफी गांव के ग्राम प्रधान विनोद कुमार की तहरीर पर धमकी का केस दर्ज किया गया।

-------------

इस तरह बदमाश ठोंकते रहे ताल
- 21 दिसंबर को रुधौली थानाक्षेत्र के विशुनपुरवा में धमकी भरे दो पोस्टर मिले थे।
- 22 दिसंबर से ग्राम सुरक्षा समितियां और पुलिस ने मिलकर पहरा देना शुरू किया।
- 23 दिसंबर को वाल्टरगंज थाने के कोड़री गांव में भी धमकी भरा पोस्टर चिपकाया मिला।
- 24 दिसंबर को क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ पुलिस की बैठक हुई।
- 27 दिसंबर को मुंडेरवा थानाक्षेत्र के छपिया लुटावन गांव में चिपका मिला धमकी वाला पोस्टर।
- 30 दिसंबर को एसपी,एएसपी गांवों में जाकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।
- 31 दिसंबर की रात मुंडेरवा के रगड़पुरवा में डाका डाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed