{"_id":"62055658dbd3dc3ca626e957","slug":"panditjee-has-given-oath-in-shadi-madap-for-voting-basti-news-gkp4265412199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वर-वधू को पंडित जी मतदान के लिए दिलाएंगे आठवां वचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वर-वधू को पंडित जी मतदान के लिए दिलाएंगे आठवां वचन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब वर-वधू को पंडित जी मतदान के लिए दिलाएंगे आठवां वचन
बस्ती। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अब पंडित जी विवाह के दौरान सात वचनों के अलावा आठवां वचन मतदान करने के लिए दिलाएंगे। विवाह मंडप में वर-वधू को मतदान करने के लिए भी संकल्प दिलाया जाएगा। यह निर्णय बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरुओं के साथ आयोजित बैठक के दौरान लिया गया।
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान धर्मगुरुओं को अधिकाधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर डीएम ने कहा कि निर्वाचन में तीन मार्च को जिले की पांचों विधानसभाओं के लिए मतदान किया जाएगा। वहीं, उन्होंने धर्मगुरुओं से अपील करते हुए कहा कि मस्जिद में भी नमाज के बाद लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ दिलाई जाएगी।
इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, स्वीप आईकान डॉ. श्रेया, एडीएम अभय कुमार मिश्र, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसपी पांडेय, पं. सचिन मिश्र शास्त्री, वशिष्ठदास, मो. इलियास, अब्दुल अहद, आबिद अली, मो. फसीउल्लाह, मो. मोबीन, श्रीराम सिंह, मुसब्बिर हुसैन, नुरूलहुदा, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, मुमताज आदि मौजूद रहे।