फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pandit Shivharsh was described as a visionary of the era

Basti News: पं. शिवहर्ष को युग द्रष्टा बताया

Fri, 01 Aug 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 01 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Pandit Shivharsh was described as a visionary of the era
शिव हर्ष उपाध्याय के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि, आयोजित हुई गोष्ठी
विज्ञापन

बस्ती। पूर्वांचल के मालवीय के नाम से विख्यात व शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज, महिला पीजी कॉलेज, किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय, शिव हर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज के संस्थापक पं. शिव हर्ष उपाध्याय की 45वीं पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को केडीसी में मनाई गई।
गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि पं. शिव हर्ष उपाध्याय ऐसे महान व्यक्तित्व थे। जो सीमित साधनों में भी महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम थे। आजीवन भारतीय संस्कृति के सामाजिक मूल्यों का पालन करते हुए शैक्षिक उन्नयन में आदर्श मानदंडों और ईमानदारी को प्राथमिकता दी। युवाओं के लिए वह प्रेरणास्रोत व अनुकरणीय हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ला ने पं. शिव हर्ष उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा से वंचित लोगो के लिए शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराना सबसे पुनीत कार्य है। पूर्व विधायक और समाजवादी चिंतक राजमणि पांडेय, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, किसान शिक्षा समिति बस्ती के मंत्री व पं. शिव हर्ष उपाध्याय के पौत्र संजय उपाध्याय ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी पं. शिवहर्ष उपाध्याय शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव के प्रतिनिधि शैलेंद्र दुबे, प्राचार्या प्रो. सुनीता तिवारी, प्राचार्य प्रो. रीना पाठक भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ बस्ती के जिला संयोजक डॉ. रघुवर पांडेय, प्रधानाचार्य मनोज सिंह, प्राचार्य डॉ. शरत चंद ने संबोधित किया। संचालन डॉ. पीएन द्विवेदी ने किया। शिव प्रकाश उपाध्याय, रमाकांत उपाध्याय, प्रेम शंकर उपाध्याय, नरेंद्र भाटिया, डॉ. अभिनव उपाध्याय, गोपालजी गाडिया, डॉ. राज देव मिश्रा, मार्कण्डेय सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, डॉ. डीके अस्थाना, डॉ. राघवेंद्र शरण त्रिपाठी, जगदीश शुक्ला, नन्हे शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed