फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Panchyat chunav

पुलिस मित्र रखेंगे पंचायत चुनाव की गतिविधियों पर नजर

Tue, 05 Jan 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Panchyat chunav
पुलिस मित्र रखेंगे पंचायत चुनाव की गतिविधियों पर नजर
विज्ञापन

थानों में बना व्हाट्सएप ग्रुप, जिले में नामित हैं 4500 डिजिटल वालंटियर्स
सोशल मीडिया के जरिए रहेगा पुलिस से संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुलिस की मदद करने वाले डिजिटल वालंटियर्स यानी पुलिस मित्र पंचायत चुनाव के दौरान गांव की राजनैतिक गतिविधियों पर नजर रखेंगे। गांव-गांव तक फैले उनके नेटवर्क का इस्तेमाल चुनाव का माहौल भांपने के लिए किए जाने की योजना तैयार की गई है। डिजिटल वालंटियर सोशल मीडिया में अफवाह फैलने से रोक ने के साथ ही इलाके में होने वाली असामाजिक गतिविधियों के बारे में निर्वाचन अधिकारी या पुलिस को जानकारी देंगे।
कोविड-19 के दौर में होने जा रहा पंचायत चुनाव 2021 चुनौती भरा माना जा रहा है। इस दौरान पुलिस मित्र यानी डिजिटल वालंटियर्स से बातचीत बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है ताकि गांव-गांव की गतिविधियों की जानकारी हो सके। 16 थानों में डिजिटल वालंटियर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से हर थाने में 225 से 250 सदस्यों वाले ग्रुप के एडमिन संबंधित थाने के प्रभारी हैं। कुछ थानों के ग्रुप के एडमिन सीओ और कुछ के उपनिरीक्षक भी बनाए गए हैं। इस तरह करीब 4500 डिजिटल वालंटियर बनाए गए हैं। इस व्हाट्सएप ग्रुप से थाना क्षेत्र के शिक्षक, प्रधानाचार्य, सेवानिवृत्त सैनिक, पुलिस पेंशनर, पत्रकार, सामाजिक संगठन के लोग, पूर्व व वर्तमान सभासद, प्रधान, बीडीसी, छात्रनेता, आशा, ग्राम सचिव, एएनएम, कोटेदार, डॉक्टर, अधिवक्ता, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, मौलवी और पुजारी जोड़ा गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि जब तक समाज के अच्छे लोग पुलिस का सहयोग नहीं करेंगे, तब तक बेहतर माहौल तैैयार करना संभव नहीं होता। जनपद के डिजिटल वालंटियर्स से अपेक्षा है कि वे अपने आसपास हो रही आपराधिक गतिविधियों की खबर पुलिस को दें ताकि अपराध होने से पहले ही रोका जा सके। खासकर पंचायत चुनाव में इन्हें असामाजिक गतिविधियों की जानकारी देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed