फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Panchnama that the body of a woman turned out to be that of a man

लापरवाही : लंबे बाल देख पंचनामा में लिखा महिला का शव, निकला पुरुष का

Thu, 07 Sep 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 07 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Panchnama that the body of a woman turned out to be that of a man
बस्ती। तीन दिन पहले बोरे में मिले शव का पंचनामा करने में दुबौलिया पुलिस की चूक सामने आई है। जिस लंबे बाल वाले शव को युवती मानकर पंचनामा किया गया और तीन दिन तक पुलिस पहचान कराने के लिए हाथपांव मारती रही, वह शव पुरुष का निकला। पोस्टमार्टम के लिए सील किया गया जब बोरा खोला गया तो पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर और स्टाफ के लोग दंग रह गए। कुछ देर तक वे सोचते रहे कि इसका आखिर क्या किया जाए। चूंकि थाने से महिला मानकर पंचनामा हुआ था, इसलिए टीम ने पोस्टमार्टम न करने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि दोबारा पुरुष का पंचनामा बनकर आएगा, तभी पोस्टमार्टम हो पाएगा। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि ऐसी चूक कैसे हुई, इसकी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

दुबौलिया थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव के निकट रविवार सुबह सरयू नहर की पुलिया के नीचे झाड़ में फंसे बोरे में एक शव मिला था। तेज दुर्गंध आने पर नित्यक्रिया के लिए गए ग्रामीणों ने बोरे में शव होने की आशंका में पुलिस को सूचित किया। थाने से करीब छह सौ मीटर दूर से मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी को खोलवाकर देखा तो हाथ पैर कपड़े की पतली पट्टी से बंधा हुआ था। पानी में रहने के कारण शव काफी फूल गया था और उसमें सड़न होने लगी थी। पुलिस ने बोरा खोलकर एक नजर देखा और बताया कि वह शव किसी युवती का है। जिसकी उम्र लगभग 24-25 वर्ष आंकी गई। शरीर पर लाल रंग का कुर्ता और सफेद लैगी या पायजामा जैसा कपड़ा देखा गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण गोपाल चौधरी ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


चूंकि पहचान नहीं हो पाई थी, इसलिए पुलिस ने नियमानुसार 72 घंटे के लिए मुर्दाघर में शव रखवा दिया और सोशल मीडिया से लेकर अन्य तरीकों से पहचान कराने का प्रयास करने लगी। बुधवार को 72 घंटे की समयसीमा समाप्त होने के बाद जब पोस्टमार्टम करने के लिए डाक्टर ने शव को चीरघर मंगाया तो बोरा खोलने पर वह शव युवक का निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
लंबे बाल के कारण भ्रमित हुई पुलिस
ऐसा लगता है कि शव के लंबे बालों की वजह से पुलिस भ्रमित हुई। पुलिस के सील किए गए बोरे में जो शव मिला उसके बाल लंबे थे। हालांकि दाढ़ी-मूछ भी है मगर पुलिस से यही चूक हो गई कि वह कायदे से देख नहीं पाई। सिर्फ बाल देखकर मान लिया कि शव युवती का है। माना जा रहा है कि लालरंग के कुर्ते से भी युवती का शव लगा होगा।

------------
किसी साधू का लग रहा शव
इस तरह से हुलिया और हाथ में लिपटा माला देखने से लग रहा है कि वह शव किसी साधू का है। उसके गले में कसी हुई रस्सी लिपटी हुई है। ऐसा लगता है कि गला कसकर हत्या के बाद शव को बोरे में भरा गया होगा। कपड़े की पट्टी से हाथ और पैर एक साथ बांधा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed