फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Panchayati Raj Department sought details of heads and members

Basti News: पंचायतीराज विभाग ने प्रधानों, सदस्यों का मांगा ब्योरा

Sun, 28 Dec 2025 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Panchayati Raj Department sought details of heads and members
बस्ती। ग्राम पंचायत के चुनाव की तैयारियां जिले में तेज है। मतदाता सूची बनाने का कार्य किया जा रहा है। अब, पंचायती राज विभाग ने जिलों के ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सदस्यों के कार्यकाल समाप्त होने का ब्योरा मांगा गया है। चुनाव में कई विभागों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इसके लिए विभागों से कर्मचारियों की संख्या के बारे में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर पंचायती राज विभाग ने जनपद से ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सदस्यों के कार्यकाल समाप्ति का ब्योरा तलब किया है। यह आदेश मिलते ही जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की हलचल तेज हो गई है। ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी निर्धारित प्रारूप पर सूचनाएं संकलन करने में जुट गए हैं। मतदाता सूची बनाने का कार्य भी तेजी से जारी है। जिले में 1187 ग्राम पंचायतों के प्रधानों, 43 जिला पंचायत सदस्य सहित बीडीसी 1078 के पद पर चुनाव होना है। साथ ही 13 हजार 801 ग्राम पंचायत के सदस्यों के लिए चुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए मतदाता सूची भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

कुल मतदाता 18 लाख 50 हजार से अधिक हैं। वोटर लिस्ट में नाम चढ़ाने का काम जारी है। बताया गया कि इस बार 90 हजार से एक लाख तक वोटर बढ़ जाएंगे। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान का कहना है कि इसके लिए 23 दिसंबर को अंतरिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन कर दिया गया है। 24 से 30 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां स्वीकार की जा रही हैं। इनका निस्तारण 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 जनवरी से पांच फरवरी 2026 तक मतदान केंद्र की मैपिंग की जाएगी। 6 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन मतदाता की जानकारी के लिए होगा। डीपीआरओ घनश्याम सागर ने बताया कि पंचायतीराज विभाग से प्रधान, बीडीसी, सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के कार्यकाल समाप्त, शपथ ग्रहण समेत रिक्त संख्या का ब्योरा मांगा गया था। सूचनाएं निदेशालय को उपलब्ध करा दी गई है। जिले के अलग-अलग ब्लॉकों का शपथ ग्रहण हुआ था, लेकिन मई 2026 में कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed