{"_id":"69b857c3ee97d0cadd022368","slug":"pakolia-shivaghat-road-will-be-seven-meters-wide-basti-news-c-207-1-bst1013-154961-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सात मीटर चौड़ा हाेगा पैकोलिया-शिवाघाट मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सात मीटर चौड़ा हाेगा पैकोलिया-शिवाघाट मार्ग
विज्ञापन
पैकोलिया-शिवाघाट मार्ग का निर्माण कार्य हुआ शुरू।संवाद
गौर। क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। पैकोलिया-शिवाघाट मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। इस मार्ग की लंबाई करीब 9.385 किमी है। सात मीटर चौड़ी सड़क बनाई जा रही है। इस मार्ग पर कुल 21.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
गौर विकास क्षेत्र सहित अन्य लोगों का गौर-पैकोलिया मार्ग के रास्ते हर्रैया तहसील मुख्यालय, अयोध्या धाम व लखनऊ के लिए छोटे-बड़े वाहनों का आना-जाना होता है। लंबे समय से जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोग चौड़ी सड़क बनाने की मांग कर रहे थे, जिस पर शासन की स्वीकृति के बाद लोक निर्माण विभाग ने कार्य प्रारंभ कर दिया है।
इस सड़क का निर्माण कार्य बैरिहवा चौराहे से गौर ओवरब्रिज तक कराया जाएगा। सड़क का निर्माण का पूर्ण होने पर लोगों को को जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। पैकोलिया-शिवाघाट मार्ग का निर्माण कार्य वर्ष 2008-09 में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माण कार्य कराया गया था, चौड़ी सड़क न होने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत उठानी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
अब क्षेत्र के लोगों को सात मीटर चौड़ी अच्छी सड़क मिलने जा रही है, जिसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है, सड़क के दोनों तरफ चौड़ाई बढ़ाने का कार्य चालू हो गया है।