फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Paddy procurement centers locked; farmers distressed

Basti News: धान क्रय केंद्रों पर लटका ताला, किसान परेशान

Mon, 02 Nov 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement centers locked; farmers distressed
बनकटी। सचिवों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी बनकटी क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों पर ताला लटक रहा है। साधन सहकारी समिति सजनाखोर, महथा सजहरा, खोरिया बसौढ़ी, पकड़ी चंदा, हल्लौर नगरा और चिताखोर आदि केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्रय केंद्र बंद होने से किसान अपनी उपज बेचने के लिए परेशान हैं। खेतों में तैयार धान की फसल बारिश के पानी से प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर जलभराव के कारण फसल जमीन पर गिर गई है। ऐसे में किसान क्रय केंद्रों तक धान पहुंचाने के बजाय तिरपाल और प्लास्टिक से ढककर अपनी उपज सुरक्षित रखने में जुटे हैं। किसान बब्बू पाल, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, राजीव शुक्ला, बबलू दुबे और रविचंद पांडेय ने बताया कि बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से तैयार धान की फसल का कुछ हिस्सा जमीन पर गिर गया है। इससे पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। खेतों में जलभराव के चलते कटाई भी करीब एक सप्ताह पिछड़ सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed