फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Overloaded vehicles changing route to save toll

Basti News: टोल बचाने के लिए ओवरलोड वाहन बदल रहे रास्ता... जर्जर हो रहीं सड़कें

Fri, 15 Mar 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 15 Mar 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Overloaded vehicles changing route to save toll
जिले में तीन टोल प्लाजा, तीनों से बचकर निकलती हैं गाड़ियां
विज्ञापन

टू-लेन मार्गों पर बढ़ रहा वाहनों के आवागमन, लग रहा भीषण जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। टोल बचाने के चक्कर में ओवरलोड वाहन चालक रास्ता बदल रहे हैं। इससे परिवर्तन मार्ग पर आवागमन का भार बढ़ गया है। इन वाहनों के चलते छोटे कस्बों और बाजार में भीषण जाम लग रहा है। इसके अलावा आधा दर्जन सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सड़क सुरक्षा समिति के पास रास्ता बदलकर चलने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का ठोस उपाय नहीं है। काॅमर्शियल वाहनों में शामिल ट्रक, ट्रेलर, पिकअप आदि वाहन टोल से बचने के लिए प्रतिदिन परिवर्तन मार्ग का सहारा ले रहे हैं।
जिले में तीन स्थानों पर टोल प्लाजा है। इनसे बचने के लिए भारी वाहनों में होड़ मची हुई है। बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर समेत पूर्वांचल के अधिकतर भारी वाहन परिवर्तन मार्ग का सहारा लेकर जनपद सीमा को पार कर रहे हैं। सिर्फ बाहर से आने वाली गाड़ियां ही हाईवे के रास्ते निकल रही हैं। इससे एक तरफ टोल बचाकर राजस्व को चूना लगाया जा रहा है तो दूसरी ओर लोकल सड़कों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सर्वाधिक व्यस्त रहने वाले अयोध्या- गोरखपुर फोरलेन सड़क पर जिले में दो स्थानों पर टोल है। छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी और दूसरा टोल प्लाजा शहर से सटे मड़वानगर में है।
विज्ञापन

लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज की तरफ से गोरखपुर की ओर जाने वाले वाहन चौकड़ी टोल से चार किमी पहले छावनी कस्बे से रामजानकी मार्ग की ओर रुख कर लेते हैं। यहां टू लेन सड़क पर लगभग 30 किमी चलने के बाद कुदरहा बाजार से वाया लालगंज, मुंडेरवा होते कांटे चौराहे पर पहुंचकर हाईवे पकड़ लेते हैं। इससे चौकड़ी और मड़वानगर दो स्थानों पर टोल नहीं देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दूरी भी अतिरिक्त नहीं तय करनी पड़ रही है। गोरखपुर की ओर से आने वाले वाहन भी इसी लोकल रूट के सहारे दो टोल से बचते हुए छावनी होकर अयोध्या पहुंच जा रहे हैं। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर तीसरा टोल अकसड़ा में है। इस मार्ग पर चलने वाहन भी आजमगढ़, आंबेडकरनगर और बनारस की तरफ से आने पर कलवारी से कुदरहा होते हुए शहर में प्रवेश कर रहे हैं। इसके बाद बड़ेवन से होकर बांसी, लुंबिनी मार्ग पकड़ ले रहे हैं। इससे इन वाहनों को टोल नहीं देना पड़ रहा है।
हाईवे पर चलने वाले भारी वाहनों के लिए परिवर्तन मार्ग बन चुका कुदरहा-मुंडेरवा तक की सड़क की हालत खराब हो गई है। इसके लिए न तो परिवहन विभाग ठोस कदम उठा पा रहा है और न ही जिला प्रशासन। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं। यह आम राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। इसके अलावा दिन रात भारी वाहनों के आवागमन का दबाव भी बढ़ा हुआ है। लुंबिनी-दुद्धी और अयोध्या-गोरखपुर हाईवे स्थित तीनों टोल प्लाजा से बचने के लिए कलवारी, कुदरहा होकर मुूुुंडेरवा से काटे मार्ग को सबसे मुफीद माना जा रहा है। इस साधारण से जिला मार्ग को हाईवे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। भारी वाहनों के आवागमन से यहां के स्कूली बच्चों, बाजार के लोगों, ग्रामीणों व राहगीरों के लिए बड़ा संकट खड़ा हो चुका है।
एआरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शार्टकट सड़क पर औचक जांच की जाएगी। शार्टकट रास्ते अपनाने वाले भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाएगा।
...
इन कस्बों में लग रहा जाम
राम जानकी मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बढ़ जाने से दुबौलिया बाजार, चिलमा बाजार में शाम के समय जाम जैसी स्थिति खड़ी हो जा रही है। यहां लोकल बाजार में लोग जैसे ही खरीदारी के उमड़ते हैं वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। सड़क के किनारे तक सब्जी, चाट, खोंमचे एवं अन्य सामग्रियों की दुकानें सज रही हैं। सड़क पर ही लोग दो और चार पहिया वाहन खड़ी कर सामान खरीदते हैं। इस बीच बड़े वाहनों का भी आना-जाना लगा रहता है। अससे अक्सर बाजार के समय लंबा जाम लग जाता है। कभी-कभी पुलिस को रास्ता खुलवाना पड़ रहा है।
....
कलवारी, कुदरहा, लालगंज और महादेवा में भीषण जाम
रामजानकी मार्ग स्थित कलवारी चौराहा इन दिनों जाम की समस्या से जूझ रहा है। यहां रामजानकी मार्ग और लुंबिनी-दुद्धी मार्ग की क्रॉसिंग है। मगर अंडरपास नहीं बनाया गया है। इससे दोनों मार्गों के वाहनों के आरपार होने के दौरान जाम लग जा रहा है। स्थानीय बाजार में उमड़ी भीड़ के समय दोनों मार्गों पर भारी वाहनों की घंटों लाइन लग रही है। इसमें आम राहगीर भी जाम में फंसे रहते हैं। कमोवेश यही हाल कुदरहा बाजार में है। लालगंज मोड़ के पास घनी आबादी है। आवागमन के लिहाज से सड़क संकरी महसूस की जा रही है। ऐसे में भारी वाहनों को रामजानकी मार्ग से मुड़कर लालगंज मार्ग पर आने के लिए भीड़ में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इस दौरान मोड़ पर जाम लग जाता है। महादेवा चौराहे पर स्थिति और विकट हो जा रही है। यहां बस्ती- महुली मार्ग और मुंडेरवा चीनी मिल के वाहनों के आवागमन दबाव पहले से है ऊपर से हाईवे के वाहन आने से जाम की समस्या ला-इलाज बन जा रही है। यहीं हाल मुंडेरवा कस्बे का भी है।
...
बड़ेवन और फुटहिया के पास भी बदल रहे रास्ता
हाईवे के रास्ते गोरखपुर की ओर जाने वाले ट्रक चालक मड़वानगर टोल से बचने के लिए मूड़घाट पहुंचकर सर्विस मार्ग के रास्ते बड़ेवन पहुंच रहे हैं। यहां से लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पकड़कर गौरा पहुंच जा रहे हैं। इसके बाद हथियागढ़ होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे पर आकर फिर हाईवे पर हो ले रहे हैं। इसी तरह बांसी और गोरखपुर से आने वाले वाहन भी रास्ता बदलकर टोल बचा रहे हैं।

...
कोट
हाईवे पर चलने वाले भारी वाहन यदि परिवर्तन मार्ग के रूप में जिला मार्ग का सहारा ले रहे हैं तो यह गलत है। मामला संज्ञान में आ चुका है। जिला मार्गों पर औचक जांच की जाएगी। यदि बाहर से आने वाले वाहन बिना कारण इन मार्गों पर चलते हुए पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
-रविकांत शुक्ल, आरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed