{"_id":"69864cbd93cba11abf008ec6","slug":"overloaded-vehicles-carrying-sugarcane-are-running-unchecked-basti-news-c-207-1-bst1006-152684-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बेरोकटोक दौड़ रहे गन्ने लदे ओवरलोड वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बेरोकटोक दौड़ रहे गन्ने लदे ओवरलोड वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गन्ना लदे ओवरलोड वाहनों को रेला दिखाई दे रहा है। शहर की सड़कों पर ओवरलोड वाहन मौत बन कर दौड़ रहे हैं। इन्हें न कोई रोकने और न ही टोकने वाला है। प्रशासन का ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने का दावा सिर्फ कागजों पर ही दिखाई दे रहा है।
एनएच-24 पर ओवरलोड वाहन कभी भी फर्राटा भरते देखे जा सकते हैं। सिंगल लेन के रास्तों पर भी ओवरलोड वाहन चल रहे हैं। गौर ब्लॉक के मुस्लिम पैकोलिया से होते हुए पैकोलिया के रास्ते गन्ना बभनान पहुंचा जा रहा है। यहां की सड़कें भी खस्ता हाल है। भारी भरकम वाहनों के चलने से ओवरटेक करना भी मुश्किल हो जाता है।
कई बार ओवरलोड वाहन रोड को घेरते हुए चलते हैं। इससे पीछे से आने वाले चालक को परेशानी होती है। पैकोलिया में पुलिस थाने के सामने से इन वाहनों का गुजरना होता है। गनेशपुर के रास्ते पर भी वाहनों को देखा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाया जाएगा। संवाद