फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Overloaded sugarcane trailers are proving difficult to control.

Basti News: ओवरहाईट गन्ना लदे ट्राला पर नहीं लग पा रही लगाम

Tue, 13 Jan 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Overloaded sugarcane trailers are proving difficult to control.
बनकटी में महुली-मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण। संवाद
कप्तानगंज। गन्ना लदे ट्रक-ट्राला राहगीरों लिए खतरा बना हुए हैं। जिम्मेदार इन पर कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने गन्ना लदे ओवरहाईट वाहनों के संचलन पर रोक लगाने की मांग की है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मसौधा, बभनान, मुंडेरवा, रुधौली सहित कई चीनी मिलों का गन्ना क्रय केंद्र है। इन केंद्रों से प्रतिदिन सैकड़ों गन्ना लदे ओवरहाईट ट्रक-ट्राला कप्तानगंज चौराहे से गुजरते हैं। ओवरहाईट होने के चलते वाहनों के पलटने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के राकेश शुक्ला, हरिराम यादव, राम अवतार ने बताया कि परिवहन विभाग के अधिकारियों से ओवरहाईट गन्ना लदे वाहनों पर रोक लगाने की मांग कई बार की जा चुकी है। मगर हालात जस के तस है। एसओ कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गन्ना लदी गाड़ियों पर कार्रवाई के बाद भी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed