फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   outstanding presentation of girls in kabaddi

कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दम

Sun, 05 Nov 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
outstanding presentation of girls in kabaddi
हर्रैया में कबड्डी प्रतियोगिता में एएसपी एनके सिंह ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
हर्रैया(बस्ती)। सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से संबद्ध महाविद्यालयों के महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा। केकेटीपी बाघापार महराजगंज की टीम ने चैंपियन का खिताब जीता। 
विज्ञापन


 शनिवार को अशोक महाविद्यालय आमा पांडेय में महिला कबड्डी प्रतियोगिता हुई। सिद्धार्थ विश्व विद्यालय से संबद्ध चार कॉलेजों की खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। केके टीपी महाविद्यालय की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अशोक महाविद्यालय आमा की टीम को फाइनल मुकाबले में हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। एसडीएम दिनेश कुमार ने प्रतिभागियों को ट्राफी व पुरस्कार वितरित किया। 
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ एएसपी एनके सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद खेलों के महत्तव व इस क्षेत्र में देश की महिलाओं की उपलब्धियों की चर्चा की। विशिष्ट अतिथि एसडीएम दिनेश कुमार ने प्रतिभागियों से कहा कि खेल में जीत या हार से ज्यादा महत्वपूर्ण है उसमें हिस्सा लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी पर कहा कि यह खेल हमारे देश के ग्रामीण इलाके में सदियों से खेला जाता रहा है। पहले पुरूषों को ही शामिल किया जाता था मगर अब बदलते जमाने के साथ महिलाएं भी दाव पेंच अजमा रही हैं। कहा कि खेल प्रतियोगिता के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा।


विद्यालय के प्रबधंक अशोक कुमार सिंह ने अतिथियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। यूपी रेफरी कबड्डी संघ के चेयरमैन सुरेश कुमार, अमरनाथ मौर्या, प्राचार्य राम जनम सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, अमरकांत, विजय सिंह गोली, शिशु मंडल, राजा पांडेय, दीनू सिंह, राविन, रोहित सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed