फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Outstanding electricity bill can be paid in four times

चार बार में भुगतान कर सकते हैं बकाया बिजली बिल

Thu, 08 Sep 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Outstanding electricity bill can be paid in four times
चार बार में भुगतान कर सकते हैं बकाया बिजली बिल
विज्ञापन

अधिकारियों से नहीं लेनी पड़ेगी अनुमति
बस्ती। मंडल के करीब पांच लाख बिजली बिल बकाएदार उपभोक्ताओं को आंशिक बिल जमा करने की सहूलियत दी जा रही है। आंशिक भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की अनुमति लेने की जरूरत नहीं पडे़गी। कुल बकाया धनराशि का 25 प्रतिशत जमा करना होगा।
विद्युत निगम बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर उनका कनेक्शन काट रहा है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। जानकारी के अभाव में वे अधिकारियों से मिन्नते कर रहे हैं। अधिकारी उपभोक्ताओं पर संपूर्ण बकाया भुगतान का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

जबकि पावर कारपोरेशन उपभोक्ताओं को आंशिक बिल धनराशि भुुगतान की सुविधा दे रहा है। उपभोक्ता सीधे कैश जमा काउंटरों पर जाकर आंशिक भुगतान कर सकते हैं या इसमें वे उपखंड अधिकारी की मदद ले सकते हैं। आंशिक भुगतान महीने में एक से अधिक बार जमा किया जा सकता है। मुख्य अभियंता कार्यालय के अधिशासी अभियंता मनोज सिंह ने बताया कि मंगल के तीनों जिलों में विद्युत निगम का 311 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया करीब पांच लाख उपभोक्ताओं पर चल रहा है। बकाया भुगतान के लिए वसूली अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बॉक्स
जनपद उपभोक्ताओं की संख्या धनराशि
बस्ती 1,97,575 153 करोड़
संतकबीरनगर 1,19,135 68 करोड़
सिद्धार्थनगर 1,80,725 90 करोड़
...
कोट
अधिक धनराशि होने के कारण उपभोक्ता भुगतान की जहमत नहीं उठाना चाहते हैं। ऐसे में आंशिक बिल भुगतान की सहूलियत उन्हें दी जा रही है। उपभोक्ता कुल बकाए का 25 प्रतिशत के हिसाब से चार बार में संपूर्ण बकाए का भुगतान कर अग्रिम कार्रवाई से राहत पा सकते हैं।
गुलाम मुस्तफा, मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed