फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Outsourced employees demonstrated at CMO office

Basti News: आडटसोर्स कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Sun, 04 May 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 04 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Outsourced employees demonstrated at CMO office
बस्ती। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत सीएचसी-पीएचसी पर तैनात आउटसोर्स कर्मचारी पिछले छह महीने से मानदेय नहीं पाए हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारी शनिवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे। यहां मानदेय के लिए प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संबंधित पटल के बाबू का घेराव भी किया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि सेवा प्रदाता कंपनी अवनी परिधि के माध्यम से जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी-पीएचसी विभिन्न संवर्गों में 86 कर्मचारी आउटसोर्स पर तैनात किए गए हैं। इसमें वार्ड ब्वाय से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन

कार्यरत कर्मियों ने बताया कि नवंबर से मानदेय बाधित किया गया है। छह माह बीत जाने के बाद भी मानदेय खाते में नहीं आया। इससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। आर्थिक संकट होने के कारण ड्यूटी करने में भी परेशानी हो रही है। सभी कर्मियों ने ज्ञापन देकर जल्द मानदेय जारी करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि संबंधित पटल सहायक से कर्मचारियों की पत्रावली तलब की गई है। अस्पतालों में कार्यरत इन कर्मियों का मस्टररोल और उपस्थिति पंजिका आने के बाद भी यदि मानदेय नहीं जारी किया गया है तो संबंधित एजेंसी से पूछताछ करके इन कर्मियों का मानदेय जल्द निर्गत कराया जाएगा। एमओआईसी को भी निर्देश दिए जाएंगे कि वह समय से मानदेय संबंधी कार्रवाई पूरी कराकर कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed