फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Out-of-control car collides with bus in another lane; two people from Bihar killed, one injured.

हाईवे हादसा:अनियंत्रित कार डिवाइडर पार कर बस से टकराई, बिहार के दो लोगों की मौत- एक घायल

Mon, 20 Jul 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 12:50 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार अयोध्या से गोरखपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार रिठिया के पास हाईवे पर अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़कर दूसरे लेन में बस्ती से अयोध्या जा रही एक प्राइवेट बस से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ियों की टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और कार में सवार तीन लोगों को किसी तरह से बाहर निकला।

विज्ञापन
Out-of-control car collides with bus in another lane; two people from Bihar killed, one injured.
नगर थाना क्षेत्र के रिठिया के पास हाईवे पर बस से भिड़ी कार-स्रोत जागरूक पाठक

विस्तार

नगर थाना क्षेत्र के रिठिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़कर दूसरे लेन में बस से जा भिड़ी। हादसे में बिहार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजवाया। जबकि दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अयोध्या से गोरखपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार रिठिया के पास हाईवे पर अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़कर दूसरे लेन में बस्ती से अयोध्या जा रही एक प्राइवेट बस से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

गाड़ियों की टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और कार में सवार तीन लोगों को किसी तरह से बाहर निकला। जिसमे दो की मौत हो चुकी थी एक गंभीर रूप से घायल था। वहीं बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

मृतक की पहचान कुंदन कुमार पुत्र मधुसुदन सिंह ग्राम चिंतामणपुर बाबू टोला, थाना पिपरा जिला पूर्वी चंपारण और पंकज कुमार पुत्र राम तपस्या सिंह, ग्राम माधोपुर फुलवरिया थाना केसरिया जिला पूर्वी चंपारण मोतिहारी, बिहार के रूप में हुई। वहीं घायल रितिक कुमार पुत्र मोहन प्रसाद ग्राम केसरिया, थाना केसरिया जिला मोतिहारी, बिहार के रूप में हुई।

सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने घायल रितिक को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया, वहीं से गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं बस में सवार यात्री दूसरे वाहन से अपने गंतव्य तक गए। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घटना में दो की मौत हुई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed