Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Out of a population of 3 million, only 58 percent have become registered voters; now, there is a concerted effort to increase this number.

Basti News: 30 लाख की आबादी में 58 फीसदी ही बने मतदाता, अब संख्या बढ़ाने की जद्दोजहद

Thu, 19 Nov 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Out of a population of 3 million, only 58 percent have become registered voters; now, there is a concerted effort to increase this number.
बस्ती। जिले की करीब 30.36 लाख आबादी में अब तक 17.61 लाख नागरिक ही मतदाता के रूप में चिह्नित हुए हैं। यानी आबादी के लिहाज से जिले में करीब 58 प्रतिशत नागरिकों के नाम ही मतदाता सूची में दर्ज हैं। शेष पात्र नागरिकों को मतदाता बनाने और पहले से दर्ज नामों में त्रुटियों को दूर करने के लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद बूथ स्तर पर बीएलओ आपत्तियां प्राप्त कर रहे हैं। नए मतदाताओं, खासकर 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं और महिलाओं के नाम जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 17,61,051 मतदाता चिह्नित किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक मतदाता रुधौली विधानसभा क्षेत्र में 3,98,627 हैं। दूसरे स्थान पर हर्रैया विधानसभा क्षेत्र है, जहां 3,54,452 मतदाता दर्ज हैं। कप्तानगंज में 3,41,914, महादेवा में 3,38,665 और बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में 3,27,339 मतदाता सूची में शामिल हैं। 31 अक्तूबर 2026 तक हुए पुनरीक्षण कार्य के अनुसार जिले में 9,62,393 पुरुष और 7,98,648 महिला मतदाता हैं। मतदाता सूची में महिला-पुरुष का लिंगानुपात 830 है। 17 नवंबर से शुरू विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत अब मतदाताओं की संख्या बढ़ाने की कवायद तेज की गई है। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद सभी बूथों पर बीएलओ आपत्तियां प्राप्त कर रहे हैं। फोटोयुक्त एसआईआर सूची में किसी तरह का संशोधन कराने के लिए फार्म आठ भरवाया जा रहा है। गलत नाम दर्ज होने पर उसे निरस्त कराने के लिए फार्म सात और नए मतदाताओं का नाम शामिल कराने के लिए फार्म छह भरवाए जा रहे हैं। शुरुआती दो दिनों में बीएलओ ऑफलाइन फार्म प्राप्त कर उनकी जांच कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह से आपत्तियों वाले फार्म आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इसके बाद मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। अभी 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के केवल 34,088 युवा ही नए मतदाता बन पाए हैं। ऐसे में एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को भी सूची में शामिल कराने पर जोर है। वहीं, महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का प्रयास है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे। अभियान के तहत 16 दिसंबर तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 28 दिसंबर तक उनका निस्तारण होगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

----
रुधौली में सबसे अधिक 508 बूथ, बस्ती सदर में सबसे कम
जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2,282 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 508 बूथ रुधौली विधानसभा क्षेत्र में हैं। महादेवा में 462, हर्रैया में 457, कप्तानगंज में 434 और बस्ती सदर में 421 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं से आपत्तियां प्राप्त करने और प्रपत्रों की जांच का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विधानसभावार मतदाताओं की संख्या
रुधौली : 3,98,627
हर्रैया : 3,54,452
कप्तानगंज : 3,41,914
महादेवा : 3,38,665
बस्ती सदर : 3,27,339
----
मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक आपत्ति की निष्पक्षता से जांच करने के बाद ही उसे अपलोड करें। नए युवा मतदाताओं और महिला मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रयास है कि एक भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहने पाए। इस अभियान में राजनीतिक दलों का भी सहयोग अपेक्षित है। -कृत्तिका ज्योत्स्ना, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed