फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   organized dharna

महिला उत्पीड़न के विरोध में धरना दिया

Wed, 16 Mar 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
organized dharna
डीएम कार्यालय पर कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को महिला कांग्रेस कमेटी ने डीएम कार्यालय पर धरना दिया। संगठन की अध्यक्ष डॉ. शीला शर्मा के नेतृत्व में चले धरने के अंत में राज्यपाल को संबोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन के अधिकारी को दिया। 
विज्ञापन


डॉ. शीला शर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा और प्रदेश की सपा सरकार में महिलाओं पर सर्वाधिक जुल्म हो रहे हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। महिलाओं के साथ दुराचार, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा के मामलों को दबा दिया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं पर जुल्म और अत्याचार बंद करने की मांग की। महिलाओं का आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों को समझें और अत्याचार का मुखर विरोध करें। हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक लाकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्राविधान किया किंतु केंद्र की मोदी सरकार उसे पास कराने में हीलाहवाली कर रही है। कहा कि विधानसभा चुनाव में महिलाएं सपा सरकार के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष को धार देंगी। संचालन करते हुए कंवलजीत कौर ने कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारों के राज में महिलाओें पर अत्याचार बढ़ रहा है। इसका डटकर मुकाबला तभी हो सकेगा जब महिलाएं एकजुट हों और अन्याय का विरोध करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने को विनोद रानी आहूजा, शकुंतला देवी, गीता सिंह, गौरा देवी, भानमती,  मीरा, कैसरजहां, रुक्मिणी मिश्र, लालमती, शायरा खातून आदि ने भी संबोधित किया। 

ज्ञापन में घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न बंद करने, बलात्कार जैसी घटनाओं पर मृत्यु दण्ड का प्राविधान किए जाने, महिला अस्पताल को बिचौलियों के चंगुल से मुक्त कराने, अस्पतालों में दवा उपलब्ध कराने, तहसील दिवसों में महिलाओं द्वारा दिए प्रार्थना पत्रों पर गंभीरता से विचार करने, कार्य स्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न बंद करने आदि मांगें शामिल हैं। इस मौके पर कांती देवी, विमला, प्रीति, विंद्रावती, नीलम, संजू, सत्यमती, गीता, प्रमिला, कुतबुन्निशा, कंचन, कमलावती, कालिंदी, रेशमा, रन्नो, जयदेवी आदि उपस्थित रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed