फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Order to improve the system in hospitals

Basti News: अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त करने का फरमान

Tue, 20 Jun 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 20 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Order to improve the system in hospitals
बस्ती। भीषण गर्मी के प्रकोप से बढ़ रहे मरीजों का संज्ञान शासन ने लिया है। प्रमुख सचिव स्तर से जारी पत्र में सभी अस्पतालों में व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

कहा गया कि पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप है। इसके प्रभाव से होने वाले रोगों के प्रबंधन की समस्त तैयारी सभी अस्पतालों में होनी चाहिए। मेडिकल कालेज और उनसे संबद्ध चिकित्सालयों में शीतल पेयजल की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित की जाए। हीट वेव के कारण चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों का त्वरित उपचार किया जाए। अस्पतालों में आवश्यक औषधियां इंटावीनस फ्लूड्स, आइसपैक्स, ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्ट आदि की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। हीट वेव की वजह से आग लगने की संभावना बनी रहती है। इसके दृष्टिगत मेडिकल कालेजों में फायर फाइटिंग की व्यवस्था सुदृढ की जाए।
विज्ञापन

अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों के लिए छाया की व्यवस्था होनी चाहिए। वार्डों में मरीजों एवं तीमारदारों हेतु कूलर और शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यहां विद्युत आपूर्ति निर्वाध रखी जाए। इसके लिए मेडिकल कालेज स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया जाए। इमरजेंसी सेवा में कार्यरत चिकित्सकों को एलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed