फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Order of suspension-transfer ineffective

Basti News: निलंबन-स्थानांतरण का आदेश बेअसर... नहीं मान रहे शिक्षक

Tue, 19 Dec 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 19 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Order of suspension-transfer ineffective
- कागज में कार्रवाई, धरातल पर नहीं बदल रही स्थिति
विज्ञापन

- निलंबन, स्थानांतरण का आदेश का नहीं हो रहा अनुपालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बीएसए का आदेश बेअसर साबित हो रहा है। विद्यालयों के निरीक्षण में मिल रही खामियों के बाद की जा रही कार्रवाई कागजी कोरम बनकर रह जा रही है। निलंबन और स्थानांतरण जैसे आदेश का भी अनुपालन नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।
विद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल सृजित करने के लिए बेशिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कवायद रंग नहीं ला पा रही है। निचले पायदान पर उनकी सख्ती का असर नहीं है। ऐसे कई मामले इसकी गवाही दे रहे हैं। विद्यालयों का निरीक्षण हुआ। खामियां उजागर हुई। बीएसए और खंड शिक्षाधिकारियों के स्तर से कार्रवाई भी हुई, मगर इसे मानने को संबंधित लोग तैयार नहीं हो रहे हैं। इससे माहौल सुधरने के बजाय बिगड़ने लगा है। कार्रवाई के बाद अनुपालन न होने पर जिम्मेदार भी चुप्पी साध ले रहे हैं। कुछ दिन बीतने के बाद उन्हें अपनी कार्रवाई से ही समझौता करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बहलोलवा में तैनात सहायक अध्यापक शिखा सिंह ने खुद प्रधानाध्यापक इंदू कुमारी की शिकायत की। उनका आरोप था कि प्रधानाध्यापक स्टॉफ उपस्थिति पंजिका, पत्र व्यवहार पंजिका ताले के अंदर बंद करके रखा जाती हैं। इसके अलावा उनके द्वारा स्टॉफ का मानसिक उत्पीड़न किया जाता है। बीएसए बीईओ रामनगर से मामले की जांच कराई। यहां नामांकित 47 छात्रों के सापेक्ष सात बच्चे मौजूद मिले। पता चला कि इस विद्यालय के पंजीकृत बच्चे कहीं और पढ़ाई कर रहे हैं। इस खामियों के चलते बीएसए ने संबंधित प्रधानाध्यापक को निलंबित कर उच्च प्राथमिक विद्यालय नगहरा से संबंद्ध किए जाने का आदेश जारी किया। किंतु संबंधित प्रधानाध्यापक एक सप्ताह बीतने के बाद भी संबंद्ध विद्यालय पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण सदर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय डारीडीहा का है। यहां एडी बेसिक के निरीक्षण में मिड-डे-मील में अनियमितता उजागर हुई थी। इसके विद्यालय के रखरखाव एवं रंगाई- पुताई के कार्य भी संतोषजनक नहीं पाए गए थे। एडी बेसिक के निर्देश पर इंचार्ज महिला प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दूसरे विद्यालय से संबद्ध किया गया था। दो महीने के भीतर ही संबंधित शिक्षक को बहाल कर दिया गया। मगर, उनके द्वारा स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर जाने का मामला सामने आया है।

...
कोट
जिन शिक्षकों का निलंबन कर दूसरे विद्यालय से संबद्ध किया गया है, उन्हें तत्काल संबंधित विद्यालय पर जाकर अपनी ड्यूटी सुनिश्चित करनी है। यदि कोई मनमानी कर रहा है तो बीईओ से इसकी रिपोर्ट मंगाई जाएगी। सत्यता मिली तो संबंधित शिक्षकों का वेतन रोक दिया जाएगा।
अनूप कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed