{"_id":"6793e3adade2354b3f0f56e6","slug":"orange-laden-truck-overturned-on-four-lane-vehicles-kept-crawling-on-one-lane-for-four-hours-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131004-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फोरलेन पर पलटा संतरा लदा ट्रक\n चार घंटे एक लेन पर रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फोरलेन पर पलटा संतरा लदा ट्रक चार घंटे एक लेन पर रेंगते रहे वाहन
Sat, 25 Jan 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन पर गोटवा के पास शुक्रवार की भोर में राजस्थान से संतरे लादकर गोरखपुर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। आड़ा-तिरछा पलटने की वजह से एक लेन पर यातायात बंद हो गया।
दूसरी लेन में सभी वाहनों के आने-जाने से उस लेन में लंबा जाम लग गया। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक राहगीर परेशान रहे। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक हटवाया तब जाकर दोनों लेन में आवागमन बहाल हो सका।
जानकारी के मुताबिक, पठानकोट पंजाब निवासी ट्रक चालक सुवेंद्र सिंह व राजस्थान के रहने वाले परिचालक सुनील सिंह ने बताया कि ट्रक पर राजस्थान से संतरे लादकर गोरखपुर जा रहे थे। शुक्रवार की भोर में गोटवा के पास अनियंत्रित होकर ट्रक बीच सड़क में ही पलट गया।
विज्ञापन
गनीमत रहा कि चालक-परिचालक बाल बाल बच गए। इससे गोरखपुर की तरफ से अयोध्या जाने वाले मार्ग बसहवा से गोटवा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक ही लेन से दोनों तरफ के वाहन ले जाने से वाहन रेंगते हुए निकल सके। जाम में स्कूली बच्चे घंटों फंसे रहे।
र