फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Opposition is plotting to remove Modi: Dara Singh

मोदी को हटाने की साजिश रच रहे विपक्षी : दारा सिंह

Sun, 14 Apr 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 14 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Opposition is plotting to remove Modi: Dara Singh
चौहान समाज की बैठक को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान।
चौहान समाज की बैठक में बोले प्रदेश के काबीना मंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया (बस्ती)।
प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने की साजिश रच रहे हैं। मगर उनकी साजिश कामयाब होने वाली नहीं है। प्रधानमंत्री ने खुद गरीबी में जीवन बिताया है, इसलिए वह गरीबों के कष्ट को जानते हैं और उसे दूर करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने ये बातें कस्बे में एक मैरिज हाॅल में आयोजित चौहान समाज की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की साख मजबूत हुई है। चौहान समाज विपक्ष के बहकावे में न आकर एक बार फिर बड़े बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि चौहान समाज के त्याग व संघर्ष का इतिहास है। चौहान समाज गरीब भले है, मगर स्वाभिमान से समझौता करने वाला नहीं है। कार्यक्रम को सांसद हरीश दिवेदी, विधायक अजय सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed