फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Open school and students not in class

खुल गए स्कूल नही पहुंच रहे बच्चे

Tue, 21 Jun 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Open school and students not  in class
खुल गए परिषदीय स्कूल, नहीं पहुंच रहे बच्चेे
विज्ञापन

बस्ती। तेज धूप और उमस गर्मी में 16 जून से परिषदीय विद्यालय खुल गए हैं। लेकिन, स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति नहीं दिख पा रही। ऐसे में जिन स्कूलों में जितने बच्चे पहुंचे रहे हैं। उनकी ही कक्षाएं लगाई जा रही हैं और बच्चे भी गर्मी से बेहाल हो रहे हैं।
परिषदीय स्कूलों का ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त हो चुका है। सभी स्कूल खुल गए हैं। दो वर्षों से कोरोना काल में पढ़ाई न हो पाने के कारण परिषदीय स्कूलों के बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से दूर हो गए थे। जिसको देखते हुए शासन ने स्कूलों को जून में खोलने के आदेश दिया लेकिन गर्मी के कारण अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने को राजी नहीं हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ स्कूल खोलना एक तरह से सिर्फ औपचारिकता ही है, क्योंकि बच्चों के पास किताब कापी भी नहीं हैं।
विज्ञापन

बहादुरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय महरीपुर की प्रधानाध्यापिका माधुरी सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं की संख्या 106 है लेकिन जबसे स्कूल खुला है तो 25 से 30 बच्चे आ रहे हैं। उन्हीं को पढ़ाया जा रहा है। गर्मी के कारण अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के लिए राजी नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कंपोजिट विद्यालय खुटहन की प्रधानाध्यापिका किरन पांडेय ने बताया कि 157 बच्चे पंजीकृत हैं। 45 बच्चे में उपस्थित थे। अभी बच्चों के पास कॉपी-किताब भी नहीं है पुरानी किताबों से पढ़ाया जा रहा है। स्कूल परिसर को बाउंड्रीवाल न होने के कारण परिसर में गंदगी रहती है। सफाई कर्मी भी कभी नहीं आता है। वही जूनियर हाईस्कूल नगर बाजार में प्रधानाध्यापक प्रमोद सिंह ने बताया कि 135 बच्चो में 30 से 35 बच्चे आ रहे है। शिक्षक-अभिभावकों से संपर्क करके बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। स्कूल परिसर को बाउंड्रीवाल न होने के काफी परेेशान का सामना करना पड़ता है।

-
स्कूल खुलने पर शुरुआती दिनों में उपस्थिति कम होती ही है। धीरे-धीरे बच्चों की उपस्थिति बढ़ने लगेगी। शिक्षक-अभिभावकों को फोन करके बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।-
बीएसए जगदीश शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed