फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Only BJP government is suitable for law and order: Ritu

कानून व्यवस्था के लिए भाजपा सरकार ही उपयुक्त : रीतू

Sat, 14 Sep 2024 10:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 14 Sep 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Only BJP government is suitable for law and order: Ritu
राज्य महिला आयोग की सदस्य रीतू शाही का बड़ेवन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
राज्य महिला आयोग की सदस्य का हुआ स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राज्य महिला आयोग की सदस्य रीतू शाही का लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर जोरदार स्वागत किया गया। वह सदस्य बनने के बाद सड़क मार्ग से लखनऊ से गोरखपुर जा रही थीं। बड़ेवन के पास एक होटल में अपना दल के पूर्व प्रदेश महासचिव सिद्धार्थ सिंह मोनू की अगुवाई उनका स्वागत किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं बुके भेंट किए। महिला आयोग की सदस्य ने कार्यकर्ताओं की कुशल क्षेम पूछी। कहा कि प्रदेश और देश की तरक्की, खुशहाली एवं बेहतर कानून व्यवस्था के लिए भाजपा सरकार ही उपयुक्त है। महिला सुरक्षा को लेकर यह सरकार शुरू से संवेदनशील है। महिला की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वालों कोे सख्त से सख्त सजा दी जा रही है।
विज्ञापन

इस सरकार में अपराधियों को पनाह नहीं मिल पा रहा है। उन्हें जेल की हवा खानी पड़ रही है। पूर्व की सरकारों में प्रदेश में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित थीं। सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशन में संवेदशनशील एवं महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने वालीं रीतू शाही को यह दायित्व सौंपकर सराहनीय कार्य किया है। इस मौके पर वीरेंद्र चौधरी, अखिलेश चौधरी, अमित सिंह उर्फ छोटू नेता, रिशू सिंह, अवनीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed