फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Online studies helped, achieved third rank in the district

Basti News: ऑनलाइन पढ़ाई से मिली मदद, हासिल की जिले में तीसरी रैंक

Sat, 26 Apr 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 26 Apr 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Online studies helped, achieved third rank in the district
हर्रैया। हाई स्कूल परीक्षा में हाजी मोहम्मद अमीन के छात्र हरिओम गुप्ता ने जिले की मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कस्बा निवासी हरिओम के पिता शिवमूर्ति गुप्ता आटा चक्की चलाते हैं। जबकि मां निर्मला गृहिणी हैं। हरिओम ने बताया कि मेरिट लिस्ट में आकर वह खुश तो है मगर उसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। कहा कि वह रोजाना आठ से दस घंटे घर मेें पढ़ाई करता था। इसके अलावा ऑनलाइन क्लास से जुड़ी साइट्स पर भी सक्रिय रहकर पढ़ाई करता था। बताया कि ऑनलाइन क्लास से पढ़ाई में मदद मिली। सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता पिता दिया। कहा कि कड़ी मेहनत व उचित मार्गदर्शन के बिना कोई भी बड़ी सफलता नहीं मिल सकती। हरिओम आगे चलकर आईआईटी में प्रवेश लेकर इंजीनियर बनना चाहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed