फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One person arrested with 1.25 kg of ganja

Basti News: सवा किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2026 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
One person arrested with 1.25 kg of ganja
मुंडेरवा। मुंडेरवा पुलिस ने सवा किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाने में विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को दिन में दो बजे मुखबिर की सूचना पर गुदी ग्राम से जिगना वाले रोड पर पुलिस सक्रिय हुई। इस दौरान एक एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ा। पुलिस उसके करीब पहुंची तो वह भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से 1.250 किलो गांजा बरामद हुआ। व्यक्ति की पहचान हिमेश त्रिपाठी निवासी मनैता, थाना बेलहर कला, जिला संत कबीरनगर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पर बस्ती कोतवाली, मुंडेरवा और बेलहर कला थाने में कई आपराधिक मामले पूर्व में ही दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed