फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One nation, one election will strengthen the country

Basti News: एक राष्ट्र-एक चुनाव से देश को मिलेगी मजबूती

Tue, 23 Sep 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 23 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
One nation, one election will strengthen the country
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय में भाजपा जिला संयोजक सचिन सिंह के नेतृत्व में एक राष्ट्र एक चुनाव विषयक संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी एवं मुख्य वक्ता भूपेंद्र सिंह राणा ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। पूर्व सांसद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री भारत को विश्व गुरु के रूप में पुन: स्थापित करने के लिए सतत प्रयत्नशील है। एक राष्ट्र- एक चुनाव इस अभियान का एक अहम हिस्सा है। यदि देश में एक राष्ट्र- एक चुनाव की व्यवस्था लागू हो गई तो आर्थिक उन्नति से हमें कोई रोक नहीं सकता है। विभिन्न चुनावों में खर्च होने वाले धन बचेगा तो यह देश की तरक्की और नागरिकों के उन्नति में काम आएगा। एक राष्ट्र- एक चुनाव अभियान से भाजपा जन- जन को जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच देश और भारतीय लोकतंत्र के प्रति रचनात्मक और मजबूती देने वाली है। इसीलिए देश की जनता उनसे जुड़ी हुई है। जिला समन्वयक पवन कसौधन, मेडिकल कॉलेज के उप -प्रधानाचार्य डॉ. अनिल यादव जी, डॉ. आनंद बिहारी, डॉ. विवेकानंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed