{"_id":"62bc9c61963bf94af7146ce6","slug":"one-man-died-under-mango-tree-basti-news-gkp442085134","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti: अचानक गिरे आम के पेड़ के नीचे दबकर युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti: अचानक गिरे आम के पेड़ के नीचे दबकर युवक की मौत, एक घायल
Thu, 30 Jun 2022 03:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 03:23 PM IST
सार
मोहम्मद साकिब पुत्र नियाज अहमद गांव के मोहम्मद हामिद पुत्र मोहम्मद शकील के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर रुधौली कस्बे में सब्जी लाने जा रहे थे। बखरिया बहादुरपुर मार्ग पर बहादुरपुर गांव के सीवान के पास लगा एक आम का पेड़ अचानक दोनों के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के बखरिया बहादुरपुर मार्ग परीक्षित बहादुरपुर सिवान के पास लगा आम का एक पेड़ बारिश के दौरान बुधवार शाम अचानक गिर गया। उसी समय बाइक लेकर पहुंचे दो युवक चपेट में आ गए।
विज्ञापन
सीवान में बकरी चरा रहे लोगों ने आनन-फानन किसी तरह दोनों युवकों को डाल के नीचे से बाहर निकाला। जिसमें 28 वर्षीय मोहम्मद साकिब की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को सीएचसी भानपुर भेजा गया।
विज्ञापन
रुधौली थाना क्षेत्र के बखरिया निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद साकिब पुत्र नियाज अहमद गांव के मोहम्मद हामिद पुत्र मोहम्मद शकील के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर रुधौली कस्बे में सब्जी लाने जा रहे थे। बखरिया बहादुरपुर मार्ग पर बहादुरपुर गांव के सीवान के पास लगा एक आम का पेड़ अचानक दोनों के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी परिजनों को होते ही घर में कोहराम मच गया। मोहम्मद साकिब अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। घायल मोहम्मद हामिद बुधवार दोपहर में ही मुंबई से कमाकर घर आया था।