फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One JCB and three trucks involved in illegal soil mining seized

Basti News: अवैध मिट्टी खनन में लगी एक जेसीबी और तीन ट्रक सीज

Wed, 08 Apr 2026 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
One JCB and three trucks involved in illegal soil mining seized
नगर थाना क्षेत्र के चंदोताल के पास अवैध खनन में पकड़ी गई जेसीबी-स्रोत ग्रामीण
नगर बाजार। थाना के कठार जंगल ग्राम सभा में स्थित चंदो ताल के किनारे अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिलने के बाद खनन विभाग और थाना नगर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मौके से एक जेसीबी और तीन ट्रकों को मिट्टी लदे हुए अवस्था में सीज कर लिया है। सभी वाहनों को थाना नगर की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पिछले कई महीनों से नगर थाना क्षेत्र के इस हिस्से में बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन चल रहा था। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर खनन विभाग ने इसकी पुष्टि की और पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। कार्रवाई की सूचना मिलते ही अवैध खनन में शामिल लोग हड़कंप की स्थिति में आ गए। कई लोग मौके से भाग निकले, जबकि जेसीबी और ट्रक मौके पर ही पकड़े गए।
विज्ञापन


खनन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चंदो ताल के किनारे की मिट्टी अवैध रूप से खोदकर बाहर ले जाया जा रहा था। सूचना पर टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर मिट्टी खोदने वाले उपकरण और परिवहन में लगे वाहनों को तुरंत जब्त किया। थाना नगर प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया शिकायत मिलते ही हमने तुरंत खनन विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए वाहन और उपकरण थाने लाकर सीज कर दिया गया है। आगे की जांच चल रही है। खनन अधिकारी प्रशांत यादव ने कहा कि अवैध खनन की शिकायत पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed